Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amar Akbar Anthony: शाह रुख के बयान के बाद चर्चा में आयी अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म के बने थे इतने रीमेक

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 07:50 PM (IST)

    Amar Akbar Anthony VS Pathaan मनमोहन देसाई निर्देशित फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी और पठान की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को कई भा ...और पढ़ें

    Amar Akbar Anthony Unknown facts About Amitabh Bachchan Blockbuster Film.
    Amar Akbar Anthony Unknown facts About Amitabh Bachchan Blockbuster Film.

    नई दिल्ली, जेएनएन। पठान को बॉक्स ऑफिस पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद शाह रुख खान सोमवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग खान ने दीपिका को अमर, खुद को अकबर और जॉन अब्राहम को एंथनी बताते हुए यह कहने की कोशिश की कि फिल्म इंडस्ट्री सभी को साथ लेकर चलती है।

    इस स्टेटमेंट की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हुई। कई यूजर्स ने इसको लेकर कमेंट किये। नतीजा यह हुआ कि मंगलवार को ट्विटर पर अमर अकबर एंथनी भी ट्रेंड हुआ और दिनभर अमिताभ बच्चन की बेहद लोकप्रिय फिल्म को लेकर चर्चा चलती रही।

    कुछ लोग तो फिल्म के रीमेक की सम्भावनाओं पर भी बात करने लगे हैं। फैंस ने कहा कि शाह रुख तारीफ पाने की वजह देते रहते हैं और लोगों को प्रेरित करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Pathaan के धुआंधार एक्शन के बीच यह डॉक्युमेंट्री दिखाएगी यशराज की रोमांटिक साइड, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

    1977 की सबसे सफल फिल्म 

    अगर अमर अकबर एंथनी की बात करें तो यह फिल्म हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल है और 46 साल बाद भी अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का जलवा कायम है। यह बिग बी के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। 27 मई 1977 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था, जो मल्टीस्टारर फिल्मों का पायनियर माने जाते थे। 

    फिल्म में अमर की भूमिका विनोद खन्ना, अकबर की ऋषि कपूर और एंथनी की अमिताभ बच्चन ने निभायी थी। परवीन बाबी, शबाना आजमी और नीतू सिंह फीमेल लीड रोल्स में थीं।

    प्राण ने किशनलाल का किरदार निभाया था, जो इन तीनों बच्चों के पिता का था। फिल्म की कहानी तीन बच्चों के बचपन में जुदा हो जाने और फिर बड़े होकर उनके मिलने के बीच घटनाओं को दिखाती है। इस फिल्म को लेकर ऐसी कई बातें हैं, जो कम लोग जानते हैं। 

    खबरें और भी

    इतने रीमेक बने...

    अमर अकबर एंथनी 1977 की टॉप ग्रॉसर फिल्म थी। इसे कई भाषाओं में रीमेक किया गया था।

    • 1978 में इस फिल्म का तमिल रीमेक शंकर सलीम सायमन आया, जिसमें रजनीकांत, विजयकुमार और जयगणेश ने शीर्षक भूमिकाएं निभायी थीं। 
    • 1980 में राम रॉबर्ट रहीम के नाम से इसका तेलुगु रीमेक रिलीज हुआ था, जिसमें कृष्णा, रजनीकांत और चंद्र मोहन ने टाइटल रोल निभाये थे। 1982 में मलयालम में इसे जॉन जाफर जनार्दन शीर्षक से रीमेक किया गया था, जिसमें रतीश, रवींद्रन और ममूटी ने लीड रोल निभाये थे।
    • पाकिस्तान में भी अमर अकबर एंथनी को पंजाबी भाषा में अकबर अमर एंथनी नाम से रीमेक किया गया था। हालांकि, यह रीमेक आधिकारिक नहीं था।

    ओटीटी पर इतनी 'अमर अकबर एंथनी' फिल्में

    2018 में अमर अकबर एंथनी शीर्षक से तेलुगु फिल्म भी आयी थी, जिसमें तीनों किरदार रवि तेजा ने निभाये हैं। हालांकि, यह फिल्म बिल्कुल अलग है और प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखी जा सकती है।

    2015 में इसी शीर्षक से मलयालम फिल्म आयी थी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल निभाया था। यह मर्डर मिस्ट्री थी। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    हिंदी की अमर अकबर एंथनी ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है। इस प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म मुफ्त देखी जा सकती है। यू-ट्यूब पर भी फिल्म मौजूद है। 

    यह भी पढ़ें: PS 2 Ponniyin Selvan- ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम की फिल्म पर आया जरूरी अपडेट, अप्रैल में होने वाली है रिलीज