विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राघव चड्ढा से शादी के बाद राजनीति में शामिल होंगी परिणीति चोपड़ा ? बढ़ा रही हैं पॉलिटिक्स का ज्ञान

Published: Wed, 17 Apr 2024 05:44 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)हालिया रिलीज फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दिलजीत दोसांझ के साथ ...और पढ़ें

राघव चड्ढा से शादी के बाद राजनीति में शामिल होंगी परिणीति चोपड़ा ? (X Image)
राघव चड्ढा से शादी के बाद राजनीति में शामिल होंगी परिणीति चोपड़ा ? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म अमर सिंह चमकीला की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस की अदाकारी के लिए उनकी तारीफें हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि राघव चड्ढा के साथ शादी करने के बाद वो राजनीति को लेकर अपना ज्ञान बढ़ा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने बीते साल आम आदमी पार्टी के लीडर राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। जहां देश की कई नामी हस्तियां पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें- Zeenat Aman और मुमताज की 'लिव इन रिलेशनशिप' लड़ाई में कूदीं सायरा बानो, शादी के बिना साथ रहने पर रखी अपनी राय

राजनीति से जुड़ रही परिणीति

परिणीति चोपड़ा की अमर सिंह चमकीला हाल ही में रिलीज हुई है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में वो एक इंटरव्यू का भी हिस्सा बनीं। जहां परिणीति चोपड़ा ने पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। इस दौरान बताया कि राघव चड्ढा से शादी करने के बाद वो पॉलिटिक्स को फॉलो करने लगी हैं।

राघव के प्यार में बदली परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने बातचीत में ये भी बताया कि जब वो राघव चड्ढा से पहली बार मिली थीं, तो उन्हें उनके काम के बारे ज्यादा कुछ पता नहीं था। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में उन्होंने कबूल किया कि अब वो पॉलिटिक्स को समझ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, अब तो करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो भले राघव के प्यार में राजनीति फॉलो करने लगी हैं, लेकिन उन्हें परिणीति की फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते है। यहां तक कि उन्हें परिणीति के गानों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn नहीं दोहराएंगे 'मैदान' वाली गलती, Pushpa 2 के साथ क्लैश के बीच बदलेगी Singham Again की रिलीज डेट?

परिणीति राघव की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर. 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया से कई जाने-माने चेहरे पहुंचे थे। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान समेत कई बड़े राजनेताओं के शामिल थे। बॉलीवुड से सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, परि का साथ देने पहुंचे थे। टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी बहन अनम मिर्जा के साथ शादी में शामिल हुई थीं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।