Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारी बारिश के बीच Aamir Khan की शादी में पहुंचा अंबानी परिवार, आशुतोष गोवारिकर भी बने जश्न का हिस्सा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    अंबानी परिवार और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी की निजी रस्म में शामिल होने के लिए बांद्रा स् ...और पढ़ें

    आमिर खान और गौरी स्प्रैट की आज होगी शादी

    आमिर खान और गौरी स्प्रैट की आज होगी शादी

    HighLights

    1. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की आज होगी शादी

    2. शादी में शामिल होने पहुंचा अंबानी परिवार

    3. आशुतोष गोवारिकर भी हुए जश्न में शामिल 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज 5 जून को शादी करने जा रहे हैं। उनके इस खास दिन पर फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होंगी। जहां मुंबई में भारी बारिश हो रही हैं वहीं इस जश्न में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार के सदस्यों को आमिर के बांद्रा स्थित घर पहुंचते हुए देखा गया।

    आमिर के घर पहुंचा अंबानी परिवार

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अंबानी परिवार को कई गाड़ियों के भारी सुरक्षा घेरे के साथ खान के घर जाते हुए दिख रहा है। उनके अलावा, आमिर खान (Aamir Khan) के करीबी दोस्त और उनकी मशहूर फिल्म 'लगान' के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी एक्टर के बांद्रा स्थित घर पहुंचने वाले शुरुआती लोगों में शामिल थे।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


    आशुतोष गोवारिकर भी बने जश्न का हिस्सा

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आशुतोष अपनी पत्नी सुनीता गोवारिकर के साथ आते हुए दिख रहे हैं। इस वक्त मुंबई में भारी बारिश हो रही है लेकिन आमिर और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी में कई हस्तियां पहुंच रही हैं।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    आमिर और गौरी की शादी के बारे में

    आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी (Aamir khan-Gauri Spratt Wedding) में उनके परिवार और दोस्तों समेत लगभग 100-150 लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस छोटे से सेलिब्रेशन के लिए मेहमानों की लिस्ट और मेन्यू खुद तय किया है। माना जा रहा है कि दिन की शुरुआत कपल द्वारा स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कराने से होगी, जिसके बाद वे परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के लिए एक प्राइवेट लंच होस्ट करेंगे।

    प्राइवेट होगी सेरेमनी

    आमिर खान ने इस प्राइवेट सेरेमनी के बारे में बताते हुए कहा था कि वे इस शादी को बेहद निजी रख रहे हैं जिसमें उनके और गौरी के कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। वे इसे घर पर ही एक छोटे इवेंट के तौर पर होस्ट करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने ठुकरा दी थी 31 साल पुरानी कल्ट फिल्म, इस एक्टर के लिए बन गई थी संजीवनी