Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाक एक्टर Fawad Khan के सपोर्ट में उतरीं Ameesha Patel, भारत में 'अबीर गुलाल' के रिलीज विवाद पर कह दी ये बात

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 05:30 PM (IST)

    पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) 8 साल बाद भारतीय फिल्म में वापसी कर रहे हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ अबीर गुलाल (Ab ...और पढ़ें

    अमीषा पटेल ने अबीर गुलाल के विवाद पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अमीषा पटेल ने अबीर गुलाल के विवाद पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 8 साल बाद फवाद खान का हिंदी फिल्म में कमबैक
    2. वाणी कपूर के साथ फवाद खान की जमेगी जोड़ी
    3. 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही अबीर गुलाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी पाकिस्तानी सेलेब्स ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। माहिरा खान से लेकर मावरा होकेन तक, कई सेलेब्स को भारतीय दर्शकों ने पसंद किया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की तो भारत में तगड़ी फैन-फॉलोइंग भी है। मगर जब से उन्हें भारतीय सिनेमा में बैन किया है, तब से दर्शक उन्हें दोबारा देखने के लिए बेताब हैं। जल्द ही फवाद खान 8 साल बाद भारतीय फिल्म में कमबैक करने जा रहे हैं। 

    एक और फिल्म के लिए दर्शकों के बीच बेताबी है, दूसरी ओर भारत में रिलीज को लेकर पहले ही विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है। अब अमीषा पटेल ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के सपोर्ट में बयान दिया है।

    फवाद खान के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल

    अमीषा पटेल का कहना है कि देश में आर्ट पर रोक नहीं लगानी चाहिए, चाहे वो किसी भी मूल का क्यों न हो। आईएएनएस से बात करते हुए अमीषा ने कहा, "मैं पहले भी फवाद खान को पसंद करती थी। हम हर अभिनेता और हर संगीतकार का स्वागत करते हैं। यह भारत की संस्कृति है। इसलिए कला कला है। मैं भेदभाव नहीं करती। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का स्वागत है। दुनिया भर के कलाकारों का स्वागत है, चाहे वो चित्रकार, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक या किसी भी क्षेत्र में हो।"

    यह भी पढ़ें- Abir Gulaal teaser Out: फवाद खान पर चढ़ा इश्क का बुखार, ट्रैफिक में गाड़ी रोककर बॉलीवुड हसीना के लिए गाया गाना

    Ameesha Patel

    अबीर गुलाल कब होगी रिलीज?

    पाकिस्तानी फवाद खान स्टारर फिल्म अबीर गुलाल का टीजर 1 अप्रैल को रिलीज हुआ है। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म पहुंच पाएगी या नहीं, इस बात पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। विवेक अग्रवाल और फिरुजी खान स्टारर फिल्म का निर्देशन आरती एस.बागदी कर रही हैं। फिल्म की कहानी रोमांटिक ड्रामा होगी। वाणी और फवाद के अलावा रिद्धी डोगरा, लीजा हेडन और परमीत सेठी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

    अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट

    बात करें अमीषा पटेल के वर्क फ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार फिल्म तौबा तौबा जलवा में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने मिस्ट्री ऑफ द टैटू किया था। वह 2023 की ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 में सकीना भी बनी थीं। 

    यह भी पढ़ें- Fawad Khan और वाणी कपूर की Abir Gulal पर छिड़ा विवाद, Raj Thackeray ने सरकार से लगाई रिलीज पर रोक की गुहार