विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों Ameesha Patel को संजय लीला भंसाली ने फिल्मों से संन्यास लेने की दी थी नसीहत? वजह जान लग सकता है झटका

Published: Mon, 10 Jun 2024 01:50 PM (IST)

Gadar 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल के करियर की शुरुआत काफी धांसू तरह से हुई थी। कहो ना प्यार है के ...और पढ़ें

अमीषा पटेल को संजय लीला भंसाली ने रिटायरमेंट लेने की दी थी सलाह/ फोटो- Twitter
अमीषा पटेल को संजय लीला भंसाली ने रिटायरमेंट लेने की दी थी सलाह/ फोटो- Twitter

HighLights

  1. अमीषा पटेल को फिल्में छोड़कर रिटायरमेंट लेने की मिली थी सलाह
  2. संजय लीला भंसाली ने एक्ट्रेस को दी थी ये एडवाइज
  3. अमीषा पटेल ने शुरुआत में दी थी एक से बढ़कर एक फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमीषा पटेल के बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक सफल फिल्म से हुई थी। उन्होंने साल 2000 में ऋतिक रोशन के अपोजिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से अमीषा फैंस के दिलों की रानी बन गयी थीं।

इस फिल्म के बाद जब उनकी 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई, बस फिर तो उनके करियर की गाड़ी फुल स्पीड में दौड़ी। हालांकि, अपने करियर के शुरूआती दौर में सुपरहिट फिल्म दे चुकीं अमीषा पटेल बीच में तो इंडस्ट्री से गायब हो गयीं, लेकिन 2023 में उनकी फिल्म गदर 2 ने एक बार फिर से उन्हें सफल अभिनेत्री की लिस्ट में जोड़ दिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने बताया कि एक समय उनके करियर में ऐसा भी था, जब निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्मों से संन्यास लेने की सलाह तक दे दी थी।

क्यों अमीषा को फिल्मों से संन्यास दिलवाना चाहते थे संजय लीला भंसाली?

अमीषा पटेल ने एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया,

"संजय लीला भंसाली ने जब गदर देखी, तो उन्होंने मुझे एक लेटर लिखा, जिसमें निर्देशक ने मेरी सराहना की थी। जब मेरी उनसे मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने मुझसे कहा कि अमीषा तुम्हें रिटायर हो जाना चाहिए, मैंने पूछा क्यों, तो उन्होंने कहा कि तुमने दो फिल्मों में ही इतना अचीव कर लिया है, जो बहुत से लोग अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते हैं। मुगल-ए-आजम से लेकर मदर इंडिया और पाकीजा-शोले जैसी फिल्में एक बार ही बनती है, जो तुमने अपनी सेकंड फिल्म में ही कर लिया है, तो अब आगे क्या? उस समय पर मुझे समझ नहीं आया कि वह क्या कहना चाहते हैं, क्योंकि उस समय मैं बच्ची थी और ये दुनिया मेरे लिए बहुत नई थी"।

यह भी पढ़ें: 'तेरे नाम' समेत इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं Ameesha Patel, लिस्ट में SRK-आमिर की भी मूवीज

गदर 2 के बाद इन दो फिल्मों में दिखीं अमीषा पटेल

अमीषा पटेल गदर 2 के बाद 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' और 'तौबा तेरा जलवा' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये दोनों ही फिल्में कब आईं और कब सिनेमाघरों से हट गई, ये तो पता ही नहीं चला।

अमीषा पटेल भले ही फिल्मों में एक्टिव न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर तो वह अपने फैंस के साथ अक्सर प्यारी सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: स्टार किड्स की वजह से अमीषा पटेल से छीने गए थे रोल, 'गदर 2' एक्ट्रेस को अब एशा देओल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।