Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 की शूटिंग के दौरान परेशान हो गई थीं Ameesha Patel, इस वजह से सेट पर बिगड़ गया था माहौल

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:32 PM (IST)

    गदर 2 जो कि ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने खूब बवाल काटा। वहीं अब अ ...और पढ़ें

    'गदर 2' स्टार्स अमीषा पटेल और सनी देओल, (X Image)
    'गदर 2' स्टार्स अमीषा पटेल और सनी देओल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गदर 2 की शूटिंग उनके लिए आसान नहीं थी। डायरेक्टर संग उनकी अनबन की वजह से शूटिंग का माहौल बिगड़ गया था। अमीषा पटेल ने कहा है कि 'गदर 2' के कुछ हिस्सों का निर्देशन घोस्ट डायरेक्टर (बिना डायरेक्टर) ने किया था।

    अमीषा पटेल और सनी देओल की गदर 2 बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर खूब हल्ला हुआ था। थिएटर्स में तारा सिंह को देखने फैंस ट्रक और ट्रैक्टर्स में बैठकर आए थे। फिल्म को ब्लॉकबस्टर रही थी, लेकिन इसके बनने में काफी दिक्कतें आई थीं।

    इस वजह से बिगड़ गया था माहौल

    अमीषा पटेल ने अपने हालिया इंटरव्यू में डायरेक्टर अनिल शर्मा संग अनबन के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया था कि उन्होंने एक- दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने निर्देशक के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस को लेकर खुलकर बात की।

    यह भी पढ़ें- Ameesha Patel सिर्फ इस शर्त पर करेंगी Gadar 3, सनी देओल की 'गदर 2' को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

    सेट पर बंद हो गई थी बातचीत

    अमीषा पटेल ने कहा, "गदर के सेट पर भी 30-40 दिन तक कई शेड्यूल चलते थे, जिनमें से ज्यातर समय मैं उनसे (अनिल शर्मा) बात नहीं करती थी और उन्हें ये नहीं पता था कि वो मुझे सीधा कोई बात कैसे बताएं। ऐसे में वो असिस्टेंट डायरेक्ट के जरिए मुझे मैसेज देते थे। हमारे बीच रचनात्मक मतभेद रहे हैं और ये ट्रैक रिकॉर्ड आगे भी जारी रहा है।"

    खबरें और भी

    फिर साथ काम करना चाहती हैं अमीषा

    उन्होंने आगे कहा, "हम लड़ते हैं, हम सुलह कर लेते हैं। अनिल शर्मा और मैं ठीक हैं। अगर कल वो मुझे कोई भी फिल्म ऑफर करते हैं, सिर्फ गदर 3 ही नहीं, कोई भी, तो मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं।" 49 वर्षीय अभिनेत्री ने ये भी कहा कि पिछले 23 सालों में अनिल शर्मा के साथ उनके निजी रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन वो उनके लिए बहुत सम्मान करती हैं।"

    यह भी पढ़ें- 'गटर में चली जाती फिल्म अगर...' गदर 2 के लिए Ameesha Patel ने क्यों कही ये बात, डायरेक्ट पर लगाए ये आरोप