Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सनी देओल के बाद अमीषा पटेल ने 'Gadar 3' पर तोड़ी चुप्पी, सकीना का जवाब सुन बढ़ेगी एक्साइटमेंट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 11:02 AM (GMT+05:30)

    Ameesha Patel Video अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदल के रखा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर गदर 2 ने हर किसी को ...और पढ़ें

    गदर 3 को लेकर अमीषा पटेल ने कही ये बात (Photo Credit-Instagram)
    गदर 3 को लेकर अमीषा पटेल ने कही ये बात (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'गदर 3' को लेकर शुरू हुईं चर्चाएं
    2. अमीषा पटेल ने गदर की तीसरी किस्त पर रखी राय
    3. बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 ने की बंपर कमाई

    नई दिल्ली जेएनएन: Ameesha Patel On Sunny Deol Gadar 3: निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' मौजूदा समय में हर किसी की फेवरेट बनी हुई है। रिलीज के 4 सप्ताह पूरे करने की कगार पर खड़ी 'गदर 2' अब भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

    सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म ने सफलता का एक नया इतिहास लिखा है। ऐसे में अब 'गदर 3' को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच सकीना यानी अमीषा पटेल ने गदर की तीसरी किस्त को लेकर अपनी राय रखी है।

    'गदर 3' को लेकर अमीषा पटेल ने कही बड़ी बात

    फिल्म 'गदर 2' में अमीषा पटेल की शानदार अदाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। मूवी में जिस तरह से अमीषा ने सकीना की भूमिका को अदा किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस बीच 'गदर 3' को लेकर अमीषा ने अपनी राय रखी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमीषा पटेल गदर 2 की सक्सेस पार्टी में जाती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद पैपराजी एक्ट्रेस से गदर 3 को लेकर सवाल पूछते हैं, जिस पर अमीषा ये कहती हैं- ''इसके बारे में आपको सनी देओल से बात करनी चाहिए। तारा सिंह जी आपको सही जवाब देंगे।

    खबरें और भी

    बाकी गदर 2 को सफल बनाने के लिए आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद।'' मालूम हो कि कुछ समय पहले सनी देओल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, उस समय पैपराजी ने सनी से भी ये सवाल पूछा तब उन्होंने बताया था- ''गदर 3 भी जरूर आएगी।'' इसके बाद से फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    'गदर 2' ने की बंपर कमाई

    सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। सोमवार को 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन किया है। शाह रुख खान की 'पठान' और प्रभास की 'बाहुबली 2' के बाद अब सनी की गदर 2 तीसरी ऐसी मूवी बन गई है, जिसने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।