Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush विवाद के बीच 'रामायण' के नितेश तिवारी का दावा, कहा- मेरी फिल्म से नहीं होंगी किसी की भी भावनाएं आहत

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 03:52 PM (IST)

    Nitesh Tiwari on Ramayana फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की जल्द फिल्म बवाल रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अहम भूमिका है। यह फ ...और पढ़ें

    Nitesh Tiwari on Ramayana, Nitesh Tiwari on Adipurush
    Nitesh Tiwari on Ramayana, Nitesh Tiwari on Adipurush

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nitesh Tiwari on Ramayana: हाल ही में, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ था। दरअसल यह फिल्म रामायण से प्रेरित थी और इस फिल्म के डायलॉग और सीन को लेकर फैंस में नाराजगी थी और इसके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। अब फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी महाकाव्य रामायण पर रामायण नाम से फिल्म बना रहे हैं। जब उनसे इस बारे में बात की गई है। तब उन्होंने दावा किया है कि उनकी फिल्म से किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी। 

    आदिपुरुष का निर्देशन किसने किया था?

    आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया था। वहीं, इस फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे थे। वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म में प्रभु श्रीराम की भूमिका में रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका में आलिया भट्ट नजर आने वाली है। 

    आदिपुरुष को लेकर क्या विवाद हुआ था?

    आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हिंदी में रिलीज हुई फिल्म के डायलॉग को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते, इस फिल्म के कलेक्शन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। निर्माताओं को भी वीएफएक्स और कॉस्टयूम को लेकर भी जमकर लताड़ पड़ी है। आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की अहम भूमिका है। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्री राम, कृति सेनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। विवाद होने के बाद फिल्म के डायलॉग बदल दिए गए थे।

    नितेश तिवारी ने रामायण को लेकर क्या कहा है?

    अब नितेश तिवारी ने जूम एंटरटेनमेंट को एक नया इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है,

    "मेरा प्रश्न बहुत सीधा है। मैं जो कंटेंट बनाता हूं। मैं उसका उपभोक्ता भी हूं अगर मैं अपने आपको अपने कंटेंट से आहत नहीं कर रहा हूं, तो मैं दूसरे को भी नहीं करूंगा।"

    नितेश तिवारी ने रामायण की कास्टिंग पर क्या कहा है?

    इस अवसर पर नितेश तिवारी से रामायण की कास्टिंग पर भी बात की गई। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म के लिए साइन किया है। इस बार उन्होंने चुप्पी साध रखी थी और कहा कि जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इस फिल्म को लेकर वह काफी सतर्क है।

    खबरें और भी