Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर में आ गया कितना बदलाव, आईपीएल की ये पुरानी तस्वीर देख हैरत में फैंस

    Updated: Mon, 27 May 2024 02:10 PM (IST)

    रविवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) का मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श ...और पढ़ें

    IPL 2024. सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर
    IPL 2024. सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Suhana, Ananya Shanaya Old picture Viral. रविवार की शाम क्रिकेट लवर्स के लिए बहुत खास रही। आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। IPL 2024 फिनाले ट्रेंड के बीच स्टार किड्स अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर की थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है।

    आईपीएल से वायरल हुई ये फोटो

    चेन्नई के चिंदबरम स्टेडियम में शाह रुख और आर्यन खान के अलावा सुहाना केकेआर के लिए चीयर करती नजर आईं। इनके अलावा अनन्या और शनाया भी केकेआर टीम को चीयर करती नजर आईं। यह झलकियां अब पुरानी फोटो की याद दिला रही हैं। वायरल हो रही थ्रोबैक इमेज में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ चंकी पांडे और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी नजर आ रहे हैं।

    ये तस्वीरें एक फैन पेज से शेयर की गई हैं, जो कि पहले कभी इसी स्टेडियम में हुए मैच की है। इस पुरानी तस्वीर में छोटी सी सुहाना, अनन्या पांडे और शनाया कपूर नजर आ रही हैं। बचपन की इस तस्वीर और अब की तस्वीर को देख कुछ ने इनके ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरानी जताई है, तो कुछ ने इनकी क्यूटनेस की तारीफ की है। 

    फैंस बोले- अनन्या पांडे की वजह से मिली जीत

    इस फोटो को देख फैंस ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनन्या पांडे का टोटल ट्रांसफॉर्मेशन हो गया है।' एक अन्य ने लिखा, 'अनन्या पांडे की वजह से जीत मिली।'

    कई फैंस ने इस पुरानी तस्वीर को देख खुशी जताई है। एक ने इनकी दोस्ती की तारीफ की।

    यह भी पढ़ें: KKR की जीत पर इमोशनल हुईं Suhana Khan, पापा शाह रुख के गले लगकर रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

    खबरें और भी