यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salman Khan: किसी का भाई किसी की जान के गिरते कलेक्शन के बीच सलमान खान ने शेयर की फोटो, देखें भाईजान का स्वैग
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan Shares His Latest Look सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर खबरों में बनी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan Shares His Latest Look: सलमान खान पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने की पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच भाईजान ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है।
भाईजान का लेटेस्ट लुक
सलमान खान ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए अपनी नई तस्वीर शेयर की। फोटो में एक्ट ब्लू शर्ट और कैप में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने पोस्ट तो शेयर किया, लेकिन इसे कैप्शन नहीं दिया। एक्टर के पोस्ट पर उनके फैंस रिएक्टर कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।
कई एक्टर्स को दिया मौका
किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो सलमान खान ने इस फिल्म के साथ कई नए एक्टर्स को करियर शुरू करने का मौका दिया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर किसी का भाई किसी की जान की हालत खराब होती जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर KKBKKJ का हाल
किसी का भाई किसी की जान को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अब तक सिर्फ 109 करोड़ का नेट बिजनेस कर पाई है। सलमान खान ने फैंस के लिए फिल्म को ईद जैसे बड़े फेस्टिवल पर रिलीज किया, जिसका किसी का भाई किसी की जान का फायदा भी मिला। हालांकि, पहले वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आथी जा रही है।
खबरें और भी
KKBKKJ की स्टार कास्ट
सलमान खान और पूजा हेगड़े के लीड रोल वाली किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो KKBKKJ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। किसी का भाई किसी की जान में सलमान और पूजा के साथ जगपति बाबू, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुआल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह, विनाली भटनागर, जस्सी गिल और वेंकटेश भी शामिल है।