यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prachi Solanki: हार्दिक पांड्या की प्राची सोलंकी के साथ वायरल हुई तस्वीरें, फैंस बोले - नई भाभी मिल गईं
काफी समय से हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें आ रही थीं। अब इस बीच क्रिकेटर के एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं ज ...और पढ़ें

HighLights
- उड़ने लगीं हार्दिक की डेटिंग की खबरें
- मेकअप आर्टिस्ट हैं प्राची सोलंकी
- हार्दिक के भाई के साथ भी आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। काफी समय से ये खबर आ रही है कि नताशा और उनके बीच कुछ अनबन चल रही है और दोनों अलग होने वाले हैं। इन सभी अफवाहों के बीच हार्दिक पांड्या के मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं जिसने फैंस के दिलों की धड़कनों को और भी बढ़ा दिया है।
हाथ पकड़े नजर आए हार्दिक
फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि आखिर हार्दिक के साथ ये लड़की कौन है? वायरल वीडियो में हार्दिक को लड़की का हाथ पकड़े भी देखा जा सकता है। मिस्ट्री गर्ल का नाम प्राची सोलंकी है और तस्वीर में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आए। हार्दिक ने प्राची के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और वो काफी ज्यादा ब्लश कर रही हैं।

बता दें कि प्राची की पहुंच सिर्फ यहीं तक नहीं है। उन्होंने हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा के साथ भी फोटोज शेयर की हैं। प्राची ने हार्दिक संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,'फैन गर्ल मोमेंट।'उनके इस पोस्ट पर यूजर्स 'नई भाभी' लिखकर कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'बिना सच्चाई जाने...,' Hardik Pandya संग तलाक की अफवाहों के बीच Natasa Stankovic ने पोस्ट किया वीडियो
कौन हैं प्राची सोलंकी?
दरअसल प्राची सोलंकी पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और प्राची सोलंकी मेकओवर्स के नाम से एक पेज भी चलाती हैं। प्राची सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं और वो खुद को डिजिटल क्रिएटर भी बताती हैं। हार्दिक के साथ उनके फोटो शेयर किए जाने की वजह से वो और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। प्राची के चेहरे पर अपने फेवरेट से मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
दोनों की साथ में फोटो देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक और प्राची एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीरें पोस्ट हुईं फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, 'नताशा से बेहतर।' 'आप प्लीज इससे शादी कर लो', दूसरे यूजर ने कमेंट किया। तीसरे यूजर ने लिखा, 'नताशा स्टेनकोविक को रिप्लेस कर दिया गया है।' वहीं कुछ लोगों ने प्राची को भाभी 2 कहकर संबोधित किया।