Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में अपीयर होंगे Ram Charan, RRR को मिला हैं ऑस्कर में नॉमिनेशन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 04:33 PM (IST)

    Ram Charan on Good Morning America राम चरण जल्द गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में नजर आनेवाले है। राम चरण का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह कई फिल्मों म ...और पढ़ें

    Ram Charan on Good Morning America: राम चरण फिल्म एक्टर है।
    Ram Charan on Good Morning America: राम चरण फिल्म एक्टर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan on Good Morning America: अपनी फिल्म आरआरआर का प्रमोशन कर रहे राम चरण इन दिनों अमेरिका में है। अब वह गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपनी फिल्म आरआरआर का प्रमोशन करेंगे। गौरतलब है कि मार्च महीने में ऑस्कर अवार्ड होने वाले हैं।

    राम चरण को अमेरिका के लिए रवाना होते हुए देखा गया

    ऑस्कर अवार्ड 2023 के पहले राम चरण को अमेरिका के लिए रवाना होते हुए देखा गया। वह वहां कई प्रमोशनल कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वहीं, वह जल्द गुड मॉर्निंग अमेरिका लोकप्रिय चैट शो में भी नजर आएंगे। यह शो एबीसी पर भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे आएगा।

    यह भी पढ़ें: Sonu Nigam सेल्फी विवाद पर अब शान ने दी प्रतिक्रिया, सरकार से की आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    राम चरण पहले तेलुगु कलाकार होंगे, जो इस शो पर नजर आएंगे

    राम चरण पहले तेलुगु कलाकार होंगे, जो इस शो पर नजर आएंगे। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा इसमें कई बार नजर आई चुकी है। इस अवसर पर वह अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बात करेंगे। इस अवसर पर वह आरआरआर की सफलता पर भी बात करने वाले हैं। वहीं, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुए सॉन्ग नाटू-नाटू को लेकर भी बात की जाएगी। इस गाने को एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है। इसमें राम चरण और एनटीआर की अहम भूमिका है। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस बारे में जानकर राम चरण के प्रशंसक काफी खुश हैं। एक फैन ने लिखा है, 'वाह बहुत अच्छा, इस पर कई लोगों की नजरें हैं।'

    यह भी पढ़ें: Anjali Arora को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, ट्रोल ने लिखा है, 'ऐसी छपरी के पीछे भी मीडिया घूमता है'

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    राम चरण 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर समारोह में भी भाग लेंगे

    राम चरण 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर समारोह में भी भाग लेंगे। 'नाटू-नाटू का सामना लेडी गागा और रिहाना के लोकप्रिय गानों से होगा। जिनके गाने भी ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेटेड है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

    खबरें और भी