यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Katrina Kaif की ये फोटो वायरल, ससुर शाम कौशल संग डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बिजी लाइफ से फ्री होकर कटरीना अपने ससुराल वालों क ...और पढ़ें

HighLights
- कटरीना कैफ प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर चर्चा में
- विक्की कौशल के साथ लंदन में दिखी थीं कटरीना
- रूमर्स के बीच एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर जब से उनका लंदन वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ओवरसाइज कोट पहन नजर आ रही हैं, तब से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी हैं। इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।
लंदन से वायरल हुआ था कटरीना का वीडियो
कटरीना कैफ लोगों के बीच अपनी एक्टिंग के अलावा ब्यूटी को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मी लाइफ से दूर लंदन में अपनी फैमिली के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। मगर फैंस की पैनी नजर से वह वहां भी नहीं बच सकीं। उनकी ब्लैक ओवर कोट में फोटो सामने आई थी, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। इस बीच कटरीना की उनकी शादी से एक अनदेखी फोटो सामने आई है।इस तस्वीर को कटरीना की मां सुजैन ने शेयर किया है।
शादी से जुड़ी इस फोटो में कटरीना एलीगेंट और क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। चूड़ा, मेहंदी, बड़े-बड़े झुमकों और एक खूबसूरत सी साड़ी में कटरीना बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपने स्पेशल डे पर काफी खुश भी नजर आ रही हैं।
ठुमके लगाती दिखीं कटरीना कैफ
इस फोटो में कटरीना अपनी मां सुजैन और ससुर शाम कौशल के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये अनदेखी तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।
खबरें और भी

कटरीना कैफ वर्कफ्रंट
कटरीना कैफ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में 'जी ले जरा' शुमार है। उनकी ये मूवी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ होगी।
बता दें कि कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हैं। हालांकि, उनकी फैमिली या कपल की तरफ से इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: 'बेबी बंप' वीडियो वायरल होने से चर्चा में कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा की तरह मां बनने के लिए चुनेंगी ये रास्ता?