विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बाद बैन हो गई थी बच्चन फैमिली, शादी में हुए इस हादसे के बाद नहीं मिल रही थी कवरेज

Published: Sun, 09 Jun 2024 04:21 PM (IST)

बच्चन फैमिली का नाम बॉलीवुड में सम्मान के साथ लिया जाता है। अमिताभ बच्चन की फैंस में अच्छी पहुंच है। ...और पढ़ें

ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन

HighLights

  1. सुर्खियों में रही थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
  2. शादी के बाद बच्चन फैमिली पर लगा था बैन
  3. लंबे समय तक चला था बैन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की शादी अप्रैल 2007 में धूमधाम से हुई थी। हर तरफ इस वेडिंग के चर्चे थे। ये शादी लंबे समय तक लाइमलाइट में बनी हुई थी। लेकिन इसी शादी में कुछ ऐसा भी हुआ था, जिसके बाद मीडिया ने बच्चन फैमिली को बैन कर दिया था।

मीडिया ने लगाया था बच्चन फैमिली पर बैन

पिंकविला में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चन परिवार की एक गलती उन पर लंबे समय तक भारी पड़ी। पूरी मीडिया ने उन्हें बैन कर दिया था। बॉलीवुड पैपराजी वरिंदर चावला ने पिंकविला के हिंदी रश को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बुरी तरह किया था ट्रीट

वरिंदर चावला ने बताया शादी में बच्चन फैमिली ने मीडिया को इनवाइट नहीं किया था। रास्तों को भी कवर कर दिया था। हम जानते थे कि कहां से फोटो कहां से ली जा सकती है, जैसे एंट्री एरिया। लेकिन बच्चन फैमिली ने वहां बस पार्क कर दी थी, जिससे व्यू ब्लॉक हो गया था। इसके बाद दूसरा रास्ता ढूंढते हुए जब मीडिया प्रतीक्षा आने लगी, तब राजनेता अमर सिंह ने बच्चन फैमिली को सिक्योरिटी मुहैया कराई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि पैप्स और मीडियाकर्मी अभिषेक और ऐश्वर्या की फोटो कैप्चर करने के लिए बैरिकेड तोड़कर भागे, तो उनकी सिक्योरिटी ने बुरी तरह से मीडिया को ट्रीट किया। इसमें कई मीडिया के लोग घायल भी हो गए थे।

बिग बी को कैप्चर करना कर दिया था बंद

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बाद मीडिया इस कदर बच्चन फैमिली से नाराज हो गई थी कि जब भी पूरा परिवार कहीं जाता, तो पैप्स विरोध जताने के लिए कैमरा उपर या नीचे कर लेते। वरिंदर चावला ने कहा- अगर किसी इवेंट में बिग बी को ग्रुप फोटो के लिए बुलाया जाता, तो भी पैप कैमरा ऊपर या नीचे कर लेते या फिर सिर्फ बगल के शख्स की फोटो क्लिक कर लेते।

अमिताभ बच्चन को समझ आई थी गलती

ये सिलसिला लंबे समय तक चला। इसे खत्म करने के लिए अमिताभ बच्चन ने प्राइवेट मीटिंग बुलाई। वहां मीडिया से बात की। तब जाकर यह बैन हटाया गया।

यह भी पढ़ें: फिर एक बार स्क्रीन शेयर करेंगे Amitabh Bachchan और Abhishek, बिग बी ने पोस्ट शेयर कर की अनाउंसमेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।