विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तकलीफ हो रही...'84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लेटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:51 AM (IST)

अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उनके हाथ में तकलीफ है, जिससे वे प्रशंसकों के पत्रों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के हाथ में है तकलीफ

अमिताभ बच्चन के हाथ में है तकलीफ

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत पर अपडेट दिया

  2. हाथ में तकलीफ के कारण नहीं लिख पा रहे लैटर

  3. उनकी अस्वस्थता से KBC 18 की शूटिंग रुकी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी सेहत को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच हेल्थ को लेकर पर्सनल अपडेट शेयर किया है। एक्टर अपने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग में हिस्सा में बीते दिनों नजर नहीं आए थे जिससे उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी।

अब, अपने ताजा ब्लॉग पोस्ट में, बच्चन ने बताया है कि उन्हें अपने हाथ में कुछ तकलीफ महसूस हो रही है। साथ ही, उन्होंने अपने शुभचिंतकों के पत्रों का जवाब देने में हुई देरी के लिए माफी भी मांगी है।

अमिताभ ने फैंस का जताया अभार

अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ ने लिखा,'मुझे अपने कई शुभचिंतकों से इतनी बड़ी संख्या में शुभकामनाएं और उपहार मिल रहे हैं कि अब उन्हें रखने के लिए मेरे पास जगह कम पड़ रही है। इन उपहारों को ठीक से न सहेजना, एक तरह से उनका अनादर करना होगा। इसलिए, आप सभी ने जो अपना स्नेह जताते हुए उपहार भेजे हैं, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आप में से हर एक को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर जवाब देने की भी कोशिश कर रहा हूं।'

Amitabh (2)

अभिनेता ने आगे बताया कि उन जवाबों में उम्मीद से ज्यादा समय क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद सभी को जवाब लिखना चाहते थे, लेकिन जिस हाथ से वह लिखते हैं, उसमें उन्हें कुछ तकलीफ हो रही है।

एक्टर क्यों नहीं लिख पा रहे लैटर

अमिताभ ने लिखा, 'मैं इन जवाबों को खुद लिखना चाहता था। लेकिन, जिस हाथ से मैं लिखता हूं, उसमें मुझे कुछ तकलीफ महसूस हो रही है जिसकी वजह से देरी हो गई। मैं ईमानदारी से माफी चाहता हूं।"

Amitabh (3)

उन्होंने आगे लिखा कि माफी मांग लेने से गलत नहीं होता। उन्होंने कहा कि सामने वाला या तो इसे स्वीकार कर लेगा, जिससे मन को शांति और संतुष्टि मिलेगी, या फिर वह इसे ठुकरा देगा, जिससे मन में एक चुभन बनी रहेगी। उन्होंने अपने पाठकों को यह निर्णय लेने के लिए छोड़ा कि वे संतुष्टि चुनना चाहते हैं या चुभन।

बता दें कि बिग बी के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही खबरों के बीच एक्टर का ये जवाब आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है जिसका कारण बिग बी की अस्वस्थता बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में Diwali की धूम, अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल तक; इन सेलेब्स ने फैंस को दी बधाई

यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'दीवाली का एंथम' बना हुआ है Kumar Sanu का पुराना गाना, टीवी की कल्ट फिल्म से रखता है नाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।