Amitabh Bachchan की हीरोइन ने पीक पर छोड़ा करियर, अब कर रहीं करोड़ों का बिजनेस; चकाचौंध से हुईं दूर
अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद 33 साल की उम्र में उनकी एक को-स्टार ने बॉलीवुड छोड़ दिया। आज वह करोड़ों का बिजनेस चला रही हैं। पढ़िए इनकी कहानी... ...और पढ़ें

अमिताभ की एक्ट्रेस ने पीक पर छोड़ा था करियर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में हर दिन नए कलाकार आते हैं, कुछ को सफलता हासिल होती है तो कुछ वक्त की रेस में पिछड़ जाते हैं और गुमनाम हो जाते हैं।
बॉलीवुड में एक ऐसी ही एक्ट्रेस आईं, जिन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया, लेकिन उस हीरोइन ने एक्टिंग करियर छोड़ बिजनेस में नाम कमाना बेहतर समझा और नतीजा यह है कि आज वह हीरोइन सिनेमा से दूर करोड़ों के कारोबार की मालकिन है।
कौन सी है वह हीरोइन?
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है पेरिजाद जोराबियन, जो अब सिनेमा से दूर हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका खूब नाम हुआ, पर अफसोस चकाचौंध से भरे बॉलीवुड में पेरिजाद अपनी वो जगह नहीं बना पाईं। उस दौर में हिंदी फिल्मों में नई कहानियां आ रही थीं।
इसी बीच एक फिल्म आई जिसका नाम था बॉलीवुड कॉलिंग। इस फिल्म में नवीन निश्चल और ओम पुरी जैसे सितारे थे, जिनके साथ पेरिजाद ने अपना डेब्यू किया था।
हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई पर हां, फिल्म की चर्चा जरूर हुई। हालांकि पेरिजाद ने अपना सफर मॉडलिंग और कुछ फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन से किया था। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने सिनेमा की ओर कदम बढ़ाए और डेब्यू कर लिया।
अमिताभ बच्चन के साथ किया काम
डेब्यू फिल्म के बाद पेरिजाद ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी यादगार फिल्म बनी अमिताभ बच्चन के साथ। साल 2005 में उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म 'एक अजनबी' (Ek Ajnab) में काम किया। इस फिल्म में अमिताभ के साथ कई और स्टार्स थे और इन्हीं में से एक नाम पेरिजाद का था।
खबरें और भी

पेरिजाद की इस फिल्म में सराहना भी हुई, लेकिन फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पाई। पेरिजाद का करियर हिंदी सिनेमा में बहुत छोटा लेकिन यादगार रहा। साल 2003 में उन्होंने जोगर्स पार्क नाम की एक फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में वह विक्टर बनर्जी के साथ नजर आईं थीं। फिल्म को सुभाष घई ने लिखा था।
टीवी पर भी किया काम
पेरिजाद ने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम किया था। उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल परदेसी हो गया' (Dil Pardesi Ho Gaya) में काम किया था। इस शो में पेरिजाद लीड रोल में थीं और इस शो की चर्चा भी उस दौर में खूब हुई थी। इसके अलावा भी कुछ एक और टीवी शोज में दिखीं। हालांकि टीवी के बाद वह कुछ और फिल्मों का हिस्सा रहीं।

हालांकि यह फिल्में उनके लिए ज्यादा कारगर साबित नहीं हुईं, पर हां पेरिजाद उन एक्ट्रेसेस में से थीं, जिनका स्टाइल बाकियों से अलग था। उन्हें इंग्लिश फिल्मों के लिए भी रिकमेंड किया जा रहा था। उन्होंने साल 2004 में एक चाइनीज फिल्म Bandung Sonata में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।
33 की उम्र में शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड
फिल्मों में काम करने के बीच पेरिजाद ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। महज 33 साल की उम्र में शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाने का फैसला किया। साल 2006 में पेरिजाद ने बिजनेमैस बोमन रुस्तम ईरानी से शादी कर ली। आपको बता दें कि यह अभिनेता बोमन ईरानी नहीं हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शादी के बाद पेरिजाद के पति चाहते थे कि वह ट्रैवल ज्यादा ना करें। हालांकि ऐसा नहीं था कि उनके पति को उनके आने-जाने से आपत्ति थी। बस यह था कि पेरिजाद ने फिल्मों में काम करना फिर बंद कर दिया और अपने परिवार पर ध्यान देने लगीं। पेरिजाद ने इस बीच कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स तक रिजेक्ट किए थे। जिसमें सुभाष घई की फिल्म और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
120 करोड़ की कंपनी की मालकिन
पेरिजाद (Perizad Zorabian) ने अपने पिता की कंपनी को संभालने का फैसला किया। जिस बिजनेस को उन्होंने कभी छोटे से स्तर पर शुरू किया, उसे पेरिजाद बड़े लेवल पर लेकर गईं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पेरिजाद ने खुद बताया था कि उनकी कंपनी में करीब 700 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसके अलावा सालाना टर्नओवर करीब 120 करोड़ का है। इस कंपनी के जरिए अब वो बड़ी बिजनेसवुमन बन गई हैं।
पेरिजाद सिनेमा से दूर हैं, लेकिन हां वापसी का इंतजार उन्हें जरूर है। एक्टिंग से दूर होकर उन्होंने एक बड़ा एंपायर खड़ा किया है और आज उसे वो अच्छे से चला रही हैं।