Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोशल मीडिया पर छाईं Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli Nanda, स्पीच और हिंदी सुन शॉक्ड रह गए लोग

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 03:42 PM (IST)

    Navya Naveli Nanda सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड से दूर बिजनेस में झंडे गाड़ रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसम ...और पढ़ें

    Fans Impressed by Navya Naveli Nanda Hindi and Speech. Photo-Instagram
    Fans Impressed by Navya Naveli Nanda Hindi and Speech. Photo-Instagram

    HighLights

    1. नव्या नवेली नंदा की स्पीच और हिंदी सुन इंप्रेस हुए लोग
    2. नव्या नवेली नंदा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    3. 'आरा हेल्थ' नाम की कंपनी चलाती हैं 25 साल की नव्या

      नई दिल्ली, जेएनएन। Navya Naveli Nanda: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। वह शोबिज में इंट्रेस्टेड नहीं हैं। नव्या अपने पिता निखिल नंदा की तरह बिजनेस में कामयाबी हासिल करना चाहती हैं। हाल ही में, नव्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इतनी अच्छी हिंदी बोल रही हैं कि लोग भी हैरान रह गए।

    नव्या नवेली नंदा ने यूथ को किया मोटिवेट

    नव्या नवेली नंदा सुप्रिया पॉल के शो 'फिर जिद्दी ही सही' शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने कम उम्र में बिजनेस करने पर अपनी राय रखी। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नव्या कहती नजर आ रही हैं कि चूंकि कम उम्र होने की वजह से लोग उन्हें कम आंकते हैं। नव्या ने कहा-

    "एक चीज जो मैं बार-बार सुनती हूं कि 'आप बहुत यंग हो, आपके पास एक्सपीरियंस नहीं है।' हमेशा एक सवाल उठ जाता है कि 'अरे, आप तो 25 साल की हो, आपको क्या एक्सपीरियंस है लाइफ के बारे में? तो आप कैसे इन चीजों के बारे में काम कर सकते हो?' आप हेल्थकेयर, लीगल अवेयरनेस, डोमेस्टिक वॉयलेंस जानते हैं।"

    "मैं हमेशा सोचती हूं कि अरे मैं अगर 80 साल तक रुक जाऊं कुछ करने के लिए, तो दुनिया का क्या होगा? हमारे देश में 20 से 30 साल की मेजोरिटी 80 प्रतिशत है। अगर हम सभी कुछ करने के लिए पचास साल तक वेट करेंगे, तो इस पीढ़ी का क्या होगा? बदलाव कौन लाएगा? मुझे लगता है कि आज जो नई पीढ़ी आई है, उनको इतनी कम उम्र में बहुत ज्ञान है। हमें उन्हें कम आंकना नहीं चाहिए, क्योंकि हम बहुत काबिल हैं।"

    नव्या की हिंदी और सोच ने जीता लोगों का दिल

    सोशल मीडिया पर नव्या नवेली का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "आप इस उम्र में बहुत मेच्योर हैं। बुद्धिमान हैं। जो आप कर रही हैं, वह अच्छा काम है।" एक ने उनकी हिंदी की तारीफ करते हुए कहा, "नव्या की हिंदी वाकई शानदार है। अच्छा काम करते रहिए। मुझे एक चीज समझ नहीं आती है कि लोग अपने बच्चों को मातृभाषा क्यों नहीं सिखाते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "एक शख्स जो असली ज्ञान के साथ बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है।" इसी तरह लोग नव्या की तारीफ कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Supriya Paul (@supriyapaul)

    बता दें कि, नव्या अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी हैं। उनके भाई अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) नेटफ्लिक्स मूवी 'द आर्चीज' (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। नव्या पिता की तरह बिजनेस में करियर बना रही हैं। वह 'आरा हेल्थ' नाम से महिला सेंट्रिक हेल्थ टेक कंपनी चलाती हैं।

    खबरें और भी