Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ आए नजर, रुमर्ड कपल का वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 07:19 PM (IST)

    Navya Naveli Nanda Boyfriend नव्या नवेली नंदा फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन है। अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्पॉट किया ...और पढ़ें

    Navya Naveli Nanda Boyfriend, Navya Naveli Nanda
    Navya Naveli Nanda Boyfriend, Navya Naveli Nanda

    नई दिल्ली, जेएनएन। Navya Naveli Nanda Boyfriend: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों की डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। खबर है कि दोनों गोवा में हॉलीडे मनाकर वापस लौटे हैं। 

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का ब्वॉयफ्रेंड कौन है?

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वह एक एनजीओ भी चलाती हैं। इसके अलावा वह उद्यम भी करती हैं। वह फिल्म अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपने रुमर्ड अफेयर को लेकर खबरों में है। दोनों अक्सर फोटोग्राफर्स को साथ फोटो देने से बचते हुए देखा गया है।

    सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के बीच क्या रिश्ता है?

    अब दोनों को कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा से छुट्टियां मनाकर वापस आते हुए देखा गया। वीडियो में जहां सिद्धांत चतुर्वेदी ने व्हाइट टी शर्ट और मैचिंग पैंट पहन रखी है। उन्होंने कैप और मास्क लगा रखा है। वहीं, नव्या नवेली नंदा ने व्हाइट टॉप पर ब्लैक पैंट पहन रखी है। दोनों मुंबई एयरपोर्ट से साथ बाहर निकले। दोनों एक-दूसरे से बात करते नजर आए। वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।

    सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या नवेली नंदा को लेकर क्या कहा था?

    इसके पहले फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या नवेली नंदा के साथ अपने रुमर्ड अफेयर पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "अगर उन्हें डेट करने वाली बात सच होती, तो बहुत अच्छा होता।" दोनों के अफेयर की खबरें करण जौहर की 50वें जन्मदिन की पार्टी में साथ देखे जाने के बाद वायरल होने लगी।

    खबरें और भी

    नव्या नवेली नंदा ने सिद्धांत चतुर्वेदी को प्रोत्साहित करने के लिए क्या किया था?

    हाल ही में, नव्या नवेली नंदा ने एक फैशन शो में अपनी मां श्वेता बच्चन के साथ भाग लिया था। इसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी को प्रोत्साहित करने आई थी। सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल ठाकुर के साथ रैंप पर वॉक करते नजर आए थे। नव्या के बगल में सिद्धांत के माता-पिता बैठे थे। सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द अनन्या पांडे के साथ 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाले हैं।