Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navya Naveli Nanda विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पंडाल में ढाक बजाती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 04:39 PM (IST)

    Navya Naveli Nanda Bijoya Dashami नव्या नवेली नंदा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें विजयादशमी मनाते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रही ...और पढ़ें

    Navya Naveli Nanda Bijoya Dashami: नव्या नवेली नंदा ने के वीडियो शेयर किया है।
    Navya Naveli Nanda Bijoya Dashami: नव्या नवेली नंदा ने के वीडियो शेयर किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Navya Naveli Nanda Bijoya Dashami: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा दुर्गा पूजा पंडाल में विजयादशमी के पर्व पर लोगों की सेवा करती नजर आई। नव्या नवेली नंदा ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें विजयादशमी का उत्सव मनाते हुए देखा जा सकता है। इस पर अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने प्रतिक्रिया भी दी है।

    नव्या नवेली नंदा को ढाक बजाते हुए देखा जा सकता है

    वीडियो में नव्या नवेली नंदा को ढाक बजाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वह पंडाल में आए आगंतुकों को माता का प्रसाद भी खिला रही है। इसके अलावा वह डांस भी करती नजर आ रही है। नव्या नवेली नंदा वीडियो में विजयदशमी के उत्सव में भाग लेकर काफी खुश नजर आई है। इस पर उनके फैंस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। मां श्वेता बच्चन और उनके मामा अभिषेक बच्चन ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। नव्या ने बुधवार को वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'शुभ विजयादशमी।' इसके अलावा उन्होंने एक इमोजी भी शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

    यह भी पढ़ें: KBC 14 Big B 80th Birthday: कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, वायरल हुआ वीडियो

    नव्या नवेली नंदा पूजा पंडाल में डांस कर रही हैं

    वीडियो में नव्या नवेली नंदा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहन रखा हैं और वह पूजा पंडाल में डांस कर रही हैं। इसके बाद अगले सीन में वह ढाक भी बजा रही हैं। वहीं एक सीन में वह चटनी भी परोस रही है। नव्या के मामा अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'मेस।' इस पर नाव्या ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'तो फिर आप कर दो।' वहीं श्वेता बच्चन ने लिखा है, 'शुभ विजया नव्या।'

    View this post on Instagram

    A post shared by @ivmpodcasts

    यह भी पढ़ें: Dipika Chikhlia on Ravan Look: आदिपुरुष के रावण पर 'सीता' ने दी प्रतिक्रिया, कहा- श्रीलंका का किरदार मुगल...

    नव्या नवेली नंदा ने बिजनेस करने का निर्णय लिया है

    नव्या नवेली नंदा श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। वहीं वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन है। उन्होंने बिजनेस करने का निर्णय लिया है और हाल ही में उन्होंने व्हाट द हेल नव्या नामक पॉडकास्ट की भी शुरूआत की है, जिसमें वह अपनी मां श्वेता और नानी जया के साथ कई विषयों पर बात करती हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)