Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navya Naveli Nanda ने लेटेस्ट हॉट फोटोशूट की तस्वीरें की शेयर, सुहाना खान खूबसूरती देख हुईं दंग

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 05:52 PM (GMT+05:30)

    Navya Naveli Nanda Pics नव्या नवेली नंदा फिल्म एक्ट्रेस बनने की बजाय एक बिजनेसवुमन बनना चाहती हैं। इस दिशा में उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। अ ...और पढ़ें

    Navya Naveli Nanda Pics: नव्या नवेली नंदा की फोटोज वायरल हो गई है।
    Navya Naveli Nanda Pics: नव्या नवेली नंदा की फोटोज वायरल हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Navya Naveli Nanda Pics: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें नव्या नवेली नंदा को सफेद कलर की शर्ट पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है। इसके अलावा उन्होंने एक गोल्डन चैन भी पहन रखी हैं।

    नव्या नवेली नंदा कैमरे की ओर इंटेंस लुक में देखती हुई नजर आ रही हैं

    नव्या नवेली नंदा कैमरे की ओर इंटेंस लुक में देखती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'शनिवार 10:00 बजे फोटोग्राफर के साथ।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। नव्या नवेली नंदा की तस्वीरों पर उनकी मां श्वेता बच्चन ने लिखा है, 'मुझे यह पसंद आया।' वहीं सुहाना खान ने वाओ लिखा है। इसके अलावा उन्होंने एक पॉपिंग आइज की इमोजी भी शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

    यह भी पढ़ें: Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत में नहीं हो रही कोई सुलह, पढ़ें पूरी खबर

    नव्या नवेली नंदा की तस्वीरों पर शनाया और महीप कपूर ने प्रतिक्रिया दी है

    नव्या की तस्वीरों पर शनाया कपूर और महीप कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने खूबसूरत, ब्यूटीफुल, इंडियन ब्यूटी, जस्ट लाइक श्वेता, गॉर्जियस लुक, प्रीटी गर्ल जैसे कमेंट किये है। नव्या नवेली नंदा श्वेता बच्चन नंदा और राहुल नंदा की बेटी है। हाल ही में उन्होंने दशहरे पर एक दुर्गा पंडाल को भेंट दी थी। इस अवसर पर वह वहां दर्शन करने आए लोगों की सेवा करती भी नजर आई। वहीं उन्होंने डांस भी किया था और लोगों को ढाक बजाकर भी सुनाया था।

    यह भी पढ़ें: GodFather Box Office Collection: चिरंजीवी की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन आई गिरावट, वीकेंड से आस

    नव्या नवेली नंदा एक पॉडकास्ट का भी कार्यक्रम करती है

    नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपनी मां और नानी के साथ मिलकर एक पॉडकास्ट का भी कार्यक्रम करती है, जिसमें वह अपने से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर बताती है। इसे भी काफी पसंद किया जाता है। वह काफी खुश नजर आती है।

    खबरें और भी