Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कल्कि के बाद गुजराती फिल्म में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, हंसी से लोट-पोट कर देगा ट्रेलर

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:02 PM (IST)

    Kalki 2898 AD के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भगवान बनकर बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करेंगे। उनकी आगामी गुजराती फिल्म फक् ...और पढ़ें

    भगवान बनकर दर्शकों को हंसाएंगे अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    भगवान बनकर दर्शकों को हंसाएंगे अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अश्वत्थामा के बाद विश्वस्वामी बने अमिताभ बच्चन
    2. गुजराती फिल्म फक्त पुरुषो माते का ट्रेलर आउट
    3. अमिताभ की गुजराती फिल्म इस दिन होगी रिलीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) साढ़े पांच दशक से हिंदी सिनेमा पर अपने अभिनय की छाप छोड़ रहे हैं। हाल ही में, वह नाग अश्विन की साई-फाई माथोलॉजिकल थ्रिलर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में नजर आये थे। फिल्म में अमिताभ ने अश्वत्थामा का किरदार निभाकर हर किसी को दंग कर दिया था।

    दुनिया के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक अश्वत्थामा जिनका कलयुग में एक मात्र लक्ष्य कल्कि को जन्म देने वाली मां की रक्षा करना है, कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन ने अपनी भूमिका को बड़ी उम्दा तरीके से निभाई थी जिसकी हर किसी ने तारीफ की है। अब एक योद्धा छोड़ वह भगवान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

    गुजराती फिल्म से हंसाएंगे अमिताभ बच्चन

    कल्कि मूवी में एक्शन निभाने के बाद अमिताभ बच्चन भगवान बनकर दर्शकों को हंसाएंगे। हाल ही में, उनकी आगामी गुजराती फिल्म फक्त पुरुषो माते (Fakt Purusho Maate) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में उनके किरदार का नाम कृष्णकांत महेशलाल ब्रह्मानंद विश्वस्वामी है।

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan से सोशल मीडिया पर हुई बड़ी चूक, 'अग्निपथ' को लेकर लिखे कैप्शन पर मांगी माफी

    Amitabh Bachchan

    गुजराती फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

    एक पुरुषोत्तम नाम का शख्स मर जाता है और भगवान (अमिताभ बच्चन) के पास जाकर वह फिर से अपने परिवार का कुलदीप बनने की इच्छा जताता है। फिर अमिताभ बच्चन उसे बताते हैं कि शिनाध के 16 दिन लोग खाना रखकर पूर्वजों को याद करते हैं। इन 16 दिन में वह पुरुषोत्तम को नीचे भेज देते हैं और उसे कुछ शक्तियां भी मिल जाती हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    ब्रह्मानंद विश्वस्वामी से मिली इन शक्तियों से पुरुषोत्तम खुश हो जाता है और वह कहता है कि बृजेश और राधिका की शादी तुड़वा देगा। इसके बाद वह नीचे आता है और राधिका-बृजेश की शादी तुड़वाने में लग जाता है। फिल्म का मजेदार ट्रेलर का हर एक सीन लोगों को हंसाने के लिए काफी है।

    फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा यश सोनी, मित्र गढ़वी, ईशा कंसारा और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan का नाम जोड़ने पर संसद में गरजीं Jaya Bachchan, कहा- महिलाओं का कोई अस्तित्व नहीं है क्या?