यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'चंद्रयान 3' की कामयाबी पर अमिताभ बच्चन ने कायम की देशभक्ति की मिसाल, केबीसी 15 मंच से कहा 'जय हिंदुस्तान'
Kaun Banega Crorepati 15 Latest Promo छोटे पर्दे के पॉपुलर रियलिटी शो के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें कौन बनेगा करोड़पति का नाम जरूर शामिल होगा। मौज ...और पढ़ें

नई दिल्ली जेएनएन: Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 15 Latest Promo: लंबे समय से अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हैं। इस शो की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है।
फैंस बिग बी के इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। इस बीच केबीसी 15 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर अमिताभ देशभक्ति की मिसाल कायम करते हुए नजर आ रहे हैं।
केबीसी के मंच से बिग बी ने लगाया जय हिंदुस्तान का नारा
गुरुवार को अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो है। इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिसमें चंद्रयान 3 की झलक दिखाई जाएगी।
इसके बाद भारत की राष्ट्रीय ध्वज हवा में लहराता हुआ नजर आएगा। इससे ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि केबीसी 15 का ये प्रोमो चंद्रयान 3 की कामयाबी से संबंधित है। वीडियो के आगे बढ़ने अमिताभ बच्चन एक देशभक्ति कविता को बोलते नजर आ रहे हैं, जिसमें वह कहते हैं कि- ''ये सजता संभरता और निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती है वेष।
ये वादे इरादे कसम ये नई, ये मेहनत मशक्कत, ये खुद पर यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारथ,जमीं को फलक को हुआ तब गुमान, जब लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान।'' इस तरह से बिग बी ने इस स्पेशल वीडियो चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया है।
खबरें और भी
चंद्रयान 3 की सफलता का केबीसी ने मनाया जश्न
कौन बनेगा करोड़पति के इस लेटेस्ट प्रोमो को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि मेकर्स चंद्रयान 3 की इस ऐतिहासिक कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। बुधवार को इस मून मिशन के सफल होने के साथ ही भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो गया है।
सोवियंत संघ, अमेरिका और चीन के बाद भारत चौथा देश बन गया है, जो चांद की सतह पर पहुंचा है। इसके अलावा साउथ पोल पर लैंडिंग करने के मामले में हमारा इंडिया पहला देश बना है।