Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसके जाने का समय बता रहे Amitabh Bachchan? लेटेस्ट पोस्ट देख घबरा गए फैंस

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 11:23 AM (IST)

    अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्ट ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन ने देर रात किया क्रिप्टिक पोस्ट (Photo Credit- Instagram)
    अमिताभ बच्चन ने देर रात किया क्रिप्टिक पोस्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अमिताभ बच्चन ने देर रात किया ऐसा ट्वीट
    2. क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    3. फैंस के बीच बढ़ी अभिनेता को लेकर बेचैनी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amitabh Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 90 के दशक से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। पर्दे पर एक्टिंग का जलवा दिखाने के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स (ट्विटर) तक पर वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 

    हाल ही में देर रात दिग्गज अभिनेता ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। 7 फरवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट पर उन्होंने जो ट्वीट किया है अब वो चर्चा का विषय बन गई है।

    बिग बी के पोस्ट के पीछे क्या है मिस्ट्री?

    अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जाने का समय...' अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को कुछ लोग गुड नाइट कहने का अंदाज मान रहे हैं। उन्हें समय का पाबंद माना जाता है जिसे जानते हुए इसे महज एक नाइट विश पोस्ट माना जा सकता है। मगर कई लोगों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने यह पोस्ट शेयर किया वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछना शुरू कर दिया कि इतनी भी जल्दी क्या है। एक फैन ने लिखा कि क्यों सर, इतना जल्दी? वहीं एक ने पूछा कि कहां? इस तरह कई फैंस उनसे मजेदार सवाल भी पूछ रहे हैं।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में इस दिन री- रिलीज होगी Amitabh Bachchan और रेखा की Silsila, देखने को बेहतरीन लव ट्रायंगल

    क्यों किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट?

    अमिताभ बच्चन के पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोग इस उनकी सेहत से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे उनके नए प्रोजेक्ट से जोड़ रहे हैं। हर तरफ उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट की बातें हो रही हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं जब अभिनेता ने फैंस को ऐसे पोस्ट से कंफ्यूज किया हो। पहले भी उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ लोगों के बीच हलचल बढ़ाई है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट का इशारा किस तरफ है? ये फिलहाल उन्होंने अभी तक नहीं बताया है। न ही उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने आया है। खैर, ये तो समय आने पर ही पता चलेगा कि बिग बी किस बारे में बात कर रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन की अगली फिल्में

    अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार साउथ की फिल्म वेट्टैयन में देखा गया था। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आए थे। इससे पहले वह कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इसके अलावा खबरें हैं कि अभिनेता नितेश तिवारी की 'रामायण' और 'आंखें 2' में नजर आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के सामने Samay Raina ने 'रेखा' को लेकर किया मजाक? वायरल वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश