यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऐश्वर्या-अभिषेक के सेपरेशन रूमर्स के बीच परिवार को लेकर क्या बोले Amitabh Bachchan? कहा- 'एक शांत दिन'
Kalki 2898 AD की सफलता के बाद अश्वत्थामा उर्फ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16) को होस्ट करने में बि ...और पढ़ें

HighLights
- कौन बनेगा करोड़पति 16 में नजर आ रहे अमिताभ
- अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 में कपल्स को दी बधाई
- कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा बने थे अमिताभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कल्कि 2898 एडी में जहां बिग बी को खूब तारीफें मिलीं, वहीं घर में मनमुटाव की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्मी गलियारों में लंबे समय से अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के अलग होने की चर्चा हो रही है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर मुहर नहीं लगाई है। इस बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फैमिली टाइम को लेकर बात की है।
फैमिली टाइम को लेकर बोले बिग बी
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह व्लॉग भी लिखकर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। अभिनेता ने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को लेकर बात की है। उन्होंने एक हालिया ब्लॉग में बताया कि वह काम को लेकर बहुत व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने परिवार के लिए समय बिताने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर एक दिन की छुट्टी ली है।
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने तलाक की अफवाहों के बीच शेयर किया नया पोस्ट, कमेंट बॉक्स रखा बंद
काम से नहीं मिल रही बिग बी को फुरसत
अमिताभ बच्चन ने 15 अगस्त को छुट्टी लेने पर कहा, "एक शांत दिन, शरीर पर काम करते हुए और परिवार के साथ बिताया। पिछले कुछ दिन स्टूडियो में बहुत व्यस्त रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इन दिनों वह इतने बिजी हैं कि उन्हें आराम करने, खुद पर ध्यान देने और परिवार के साथ समय बिताने तक की फुरसत नहीं मिल रही है। उन्होंने ऑडियंस को अपनी प्रेरणा बताई है।
खबरें और भी
अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16) को होस्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने शो में कपल्स को एडवाइस दी थी और कहा था कि कपल्स को एक साथ रील्स बनाने चाहिए। केबीसी 16 से पहले वह कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे।