Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ऐ Twitter भइया...अब तो पैसा भी भर दिये हैं ...', Blue Tick हटने पर छटपटाए अमिताभ बच्चन ने लिखा अनोखा ट्वीट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 02:22 PM (GMT+05:30)

    Amitabh Bachchan Reaction On Removing Twitter Blue Tick शुक्रवार को ट्विटर से कई ब्लू टिक होल्डर्स के अकाउंट्स को अनवेरीफाइड कर दिया। इस लिस्ट में अमि ...और पढ़ें

    Amitabh Bachchan Reaction On Removing Twitter Blue Tick, Twitter
    Amitabh Bachchan Reaction On Removing Twitter Blue Tick, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan Reaction On Removing Twitter Blue Tick: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने 21 अप्रैल को एक बड़ा बदलाव कर तहलका मचा दिया। शुक्रवार को ट्विटर से कई वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए गए। इस लिस्ट में राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों समेत मशहूर हस्तियों तक, कई अलग-अलग इंडस्ट्री के लोग शामिल है।

    ब्लू टिक के लिए भरने होंगे पैसे

    ट्विटर के मालिक एलन मस्क की नई पॉलिसी के अनुसार, अब लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक सिर्फ उन्हें ही दिया जाएगा, जो इसकी मेंबरशिप लेंगे यानी ब्लू टिक के लिए अब लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

    एलन मस्क के फैसले पर अमिताभ बच्चन का मजेदार ट्वीट

    ट्विटर में हुए इस नए बदलाव को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। कुछ लोगों ने एलन मस्क के इस फैसले पर मीम भी बनाए। वहीं, सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं रह पाए। इनमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। उन्होंने ट्वीट करते हुए एलन मस्क के लिए एक अनोखा और मजेदार पोस्ट लिखा।

    हाथ जोड़ने को मजबूर बिग बी

    अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में ब्लू टिक वापसी करने के लिए ट्विटर से रिक्वेस्ट की, क्योंकि उन्होंने मेंबरशिप के लिए पैसे भर दिए है। बिग बी के इस ट्वीट में सबसे मजेदार उनकी भाषा रही। शहंशाह का ये अनोखा ट्वीट पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगा।

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन का दिलचस्प ट्वीट

    अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, "ए twitter भइया  ! सुन रहे हैं  ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ...  तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ  तो वापस लगाय दें भैया  , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं  - Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम ।  अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी  का  ??"

    वायरल हुआ ट्वीट

    अमिताभ बच्चन का ट्विटर के लिए लिखा ये पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। बिग बी के पोस्ट शेयर करने के कुछ मिनट के अंदर इसे दो हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले।

    इनके अकाउंट से हटा ब्लू टिक

    ट्विटर के लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक हटाने के फैसले के बाद अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, सलमान खान, मीका सिंह, स्वानंद किरकिरे और प्रकाश राज जैसे कई स्टार्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिए गए। इनके अलावा क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और राजनेता सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का ब्लू टिक भी हटा लिया गया है।