यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amitabh Bachchan के गाने पर झूमकर नाचे ऑफिस वाले, बिग बी ने वीडियो शेयर कर ऐसे किया रिएक्ट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ऑफिस के ल ...और पढ़ें

HighLights
- अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
- ऑफिस के लोगों ने किया जबरदस्त डांस
- बिग बी की फिल्म के गाने पर झूमे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। अपनी फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनता है। इस बीच सोमवार को बिग बी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ऑफिस के सदस्य उनकी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद अमिताभ इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए एक नजर इस वीडियो पर डालते हैं।
बिग बी ने शेयर किया शानदार वीडियो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह इंटरनेट पर कुछ न कुछ रोचक लिखते और शेयर करते हैं, जो लाइमलाइट में आ जाता है। 30 जून को भी बिग बी ने कुछ ऐसा ही किया है और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑफिस के कुछ कलिग एक साथ मिलकर अमिताभ की फिल्म शान के टाइटल सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार ने ठुकराया था Don का 'खईके पान बनारस वाला' गाना, शूटिंग के वक्त Amitabh Bachchan की जल गई थी जुबान
View this post on Instagram
इनका डांस देखकर बिग बी काफी इंप्रेस हुए हैं और वह खुद को इस वीडियो को शेयर करने से रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- दफ्तर में तनाव से मुक्ति। अमिताभ बच्चन की तरफ से साझा किए गए इस लेटेस्ट वीडियो को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है और ऑफिर के स्ट्रेस को दूर करने के लिए इसे नंबर-1 फॉर्मूला भी बता रही है।
.jpg)
आलम ये है कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब बिग बी ने इस तरह का कोई पोस्ट शेयर किया है, इससे पहले भी कई बार वह इसी तरह के कंटेंट को साझा कर चुके हैं।
खबरें और भी
इस मूवी में दिखेंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को बतौर अभिनेता आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार अदा किया था। गौर किया जाए उनकी आने वाली मूवी की तरफ तो उसका नाम कल्कि पार्ट 2 है।