विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं उस देश का वासी हूं जिस देश में Sachin बहता है - अमिताभ

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 05:04 PM (IST)

'सचिन - अ बिलियन ड्रीम्स' को जेम्स अर्स्किन ने डायरेक्ट किया है।

मैं उस देश का वासी हूं जिस देश में Sachin बहता है - अमिताभ
मैं उस देश का वासी हूं जिस देश में Sachin बहता है - अमिताभ

मुंबई। 'सचिन - अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म 26 मई को रिलीज़ होने जा रही है। हालही में हुए इस फिल्म के प्रीमियर में बॉलीवुड के सितारों से लेकर क्रिकेटर्स पहुंचे। यहां पर बॉलीवुड के शहंशाह भी पहुंचे थे। इस प्रीमियर के बाद अमिताभ ने फेसबुक पर सचिन के लिए खूबसूरत कमेंट किया कि ''मैं उस देश का वासी हूँ जिस देश में Sachin बहता है।''

क्रिकेट के भगवान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं और पूरा थिएटर अब स्टेडियम में तव्दील होने वाला है। जी हां, सचिन पर बनी फिल्म 'सचिन - अ बिलियन ड्रीम्स' को रिलीज़ होने में महज एक दिन बाकी है। फिल्म का प्रीमियर बुधवार को हुआ जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियां पहुंची थीं। सचिन को सभी ने बधाई दी। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने आज सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें सचिन के साथ प्रीमियर पर बिताए खुशनुमा पल के कुछ फोटो हैं और एक बेहतरीन कमेंट है। वो कमेंट यह है कि, अमिताभ कहते हैं, ''मैं उस देश का वासी हूँ जिस देश में Sachin बहता है''।

यह भी पढ़ें: आमिर, अंबानी, बच्चन से लेकर शाह रुख़ तक सब पहुंचे सचिन के फ़िल्म की मेगा प्रीमियर में, देखें 10 यादगार तस्वीरें

तो पढ़ा आपने अमिताभ ने सचिन के लिए कितना खूबसूरत कमेंट किया। 'जिस देश में गंगा बहती है' राजकपूर की फिल्म का नाम है जो 1960 में आई थी। इसमें गाना था ''हम उस देश का वासी हूं जिस देश में गंगा बहती है।'' तो अमिताभ ने इस गाने से जोड़कर यह कमेंट किया है जिसमें गंगा की संज्ञा सचिन को दी है।  

आपको बता दें कि सचिन की हमेशा से ही बॉलीवुड के एक्टर्स के साथ खूब जमी है। सचिन ने फिल्मी सितारों के साथ कई बार एड भी किए हैं।

''सचिन - अ बिलियन ड्रीम्स'' को जेम्स अर्स्किन ने डायरेक्ट किया है जो 26 मई को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।