यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्मों में आने से पहले कोयला खदानों में काम कर चुके थे Amitabh Bachchan, इस शहर में था बिग बी का दफ्तर
सदी के महानायक Amitabh Bachchan आज किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं। देश से लेकर विदेशों तक में उनके फैंस मौजूद हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहि ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे अमिताभ बच्चन
- खुद एक्टर ने किया था इस बात का खुलासा
- इस फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 55 सालों से ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार अदाकारी दिखा कर फैंस को अपना दीवाना बनाया। यही वजह है कि लोग आज भी अभिनेता की एक झलक पाने के लिए घंटों तक उनका इंतजार करते हैं।
लेकिन क्या जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले अमिताभ बच्चन भी आम लोगों की तरह नौकरी ही किया क्या करते थे। मुंबई में अपना नाम बनाने से पहले बिग बी ने कोलकाता में अपने करियर की शुरुआत की थी। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: मुकेश अंबानी ने किया अमिताभ बच्चन का स्वागत, खुद मेहमानों से करवाया रूबरू
फिल्मों में आने से पहले ये करते थे बिग बी
बॉलीवुड के 'शंहशाह' बनने के लिए अमिताभ बच्चन ने काफी कड़ी मेहनत की है। बिग बी ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'जंजीर', 'बागवान', 'लाल बादशाह' और न जाने कितनी अनगिनत सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन मूवीज में हर बार अभिनेता का एक अलग किरदार देखने को मिला।

हालांकि, बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि शोबिज का हिस्सा बनने से पहले अमिताभ बच्चन कलकत्ता की एक कंपनी के कोयला विभाग में काम किया करते थे। जब उनकी नौकरी शुरू हुई तो उनका दफ्तर धनबाद और आसनसोल की कोयला खदानों में हुआ करता था। उस समय उनकी शुरुआती सैलरी 500 रूपये हुआ करती थी।
खबरें और भी
इस बात का खुलासा बिग बी ने साल 2021 में 'काला पत्थर' के 42 साल पूरा होने पर किया था। यह फिल्म यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी थी, जिसमे अभिनेता मर्चेंट नेवी के कप्तान होते हैं। फिल्म में उनका नाम विजयपाल सिंह था, जो बाद में कोयला खदान के कर्मचारी बन जाते हैं।
अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर स्टारर यह फिल्म 'काला पत्थर' 1979 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1975 में हुए चासनाला खदान हादसे पर बनी थी। खदान हादसे के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को भी दिखाया गया था।

हालांकि, बाद में उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले गए, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद साल 1969 में आई फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अमिताभ बच्चन ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। उनकी यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया जो कुछ खास नहीं चली। फिर 1973 में 'जंजीर' आई, जिसके बाद अमिताभ बच्चन हर जगह छा गए।