यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन थे Amrish Puri के बड़े भाई मदन पुरी, जिन्होंने एक फेमस सितारे को जड़ दिया था थप्पड़
अमरीश पुरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख खलनायकों में से एक रहे हैं। अभिनेता की भारी आवाज ने लोगों पर गहरा असर डाला। मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो जैसे ...और पढ़ें

HighLights
- अमरीश पुरी के भाई थे मदन पुरी
- अहंकारी हीरो को मदनपुरी ने जड़ा थप्पड़
- 400 से अधिक फिल्मों में किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी बॉलीवुड के दीवाने हैं और फिल्में देखना पसंद करते हैं तो इसके ऐसे कई किरदार होंगे जिन्होंने आपके दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी होगी। हम उन यादों को हमेशा संजोकर रखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई हीरो बनने के लिए आता है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने विलेन के तौर पर दर्शकों के मन पर प्रभाव डाला।
400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
बॉलीवुड के विलेन की बात करें तो दिमाग में सबसे पहला नाम प्राण, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, अमरीश पुरी जैसे सितारों का ही आता है। हालांकि, एक और एक्टर था जिसने 400 से ज़्यादा फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से दर्शकों को चौंका दिया था। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अमरीश पुरी के भाई मदन पुरी हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Amrish Puri की बेटी को देखा है? ब्यूटी में हीरोइनों को देती हैं मात, इस फील्ड में 'मोगेंबो' का नाम कर रहीं रोशन
कौन थे मदन पुरी?
मदन पुरी ने अपने करियर की शुरुआत कुछ फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर की थी, लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी फिल्मों में निभाए उनके खलनायक के रोल से मिली जिसके वे हकदार थे। उनका जन्म 1915 में हुआ था और उनका हमेशा से सपना हिंदी फिल्मों का हीरो बनने का था। 1943 में वे फिल्मों में काम करने के लिए बॉम्बे आ गए थे। 3 साल के संघर्ष के बाद मदन जी को फिल्म अहिंसा (1946) में बड़ा ब्रेक मिला। मदन पुरी ने अपने करियर में 430 से अधिक फिल्मों में काम किया।
.jpg)
हीरो ने नहीं मानी अपनी गलती
यूं तो एक्टर के बारे में कई सारे किस्से विख्यात हैं लेकिन आज हम आपको उनके बारे में एक ऐसा किस्सा बताएंगे जो खुद उनके बेटे कर्नल कमलेश ने लिखा है। उनके बेटे ने एक्टर की लाइफ पर एक किताब लिखी जिसका नाम माई फादर द विलेन है। इस किताब में उन्होंने बताया कि एक बार बॉलीवुड के एक फेमस स्टार ने मदन पुरी को काफी कुछ भला-बुरा कह दिया था। मदन पुरी चाहते थे कि वो एक्टर उनसे माफी मांगे और मामला वहीं खत्म कर दे। लेकिन उस हीरो ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और उन्हीं के शब्दों को दोहराने लगा। इतना सुनते ही मदन पुरी ने आव देखा न ताव और एक्टर को सरेआम तमाचा जड़ दिया।
खबरें और भी
हीरो ने उन्हें पुलिस और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। हालांकि वहां मौजूद तमाम लोगों ने मदन पुरी को सपोर्ट किया। सभी का मानना था कि उनकी गलती नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Govinda को थप्पड़, Aamir Khan को फटकार, इस एक्टर ने नहीं देखा था स्टारडम का रुतबा