विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर विलेन रहे Amrish Puri, क्या पोता भी हासिल करेगा वह मुकाम?

Updated: Sat, 29 Nov 2025 02:26 PM (IST)

अमरीश पुरी (Amrish Puri) हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे जिन्होंने अपनी खलनायिकी से अमिट छाप छोड़ी थी। अमरीश की तरह उनके पोते ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन दादा की तरह उनका करियर नहीं सफल हो पाया।

अमरीश पुरी का पोता नहीं बन पाया बॉलीवुड का सुपरस्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अमरीश पुरी का पोता नहीं बन पाया बॉलीवुड का सुपरस्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अर्जुन कपूर की फिल्म से एक्टर ने किया था डेब्यू

  2. 13 साल में एक्टर ने नहीं दी बॉलीवुड को एक फिल्म

  3. अमरीश पुरी के पोते का नहीं चमक पाया था करियर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'मोगेंबो' और 'डौन्ग' अमरीश पुरी (Amrish Puri) आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। पिता, भाई और खलनायक की भूमिकाओं में अमरीश ऐसे रमे कि लोग उनके दीवाने बन गए।

भले ही अमरीश पुरी के बेटे और बेटी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई, लेकिन आज उनके पोते अपने दादा की तरह सिनेमा जगत में नाम बनाने की कोशिश में लगे हैं। मगर अभी तक उनके हाथ सफलता नहीं आई है।

अमरीश पुरी के बच्चे एक्टिंग से रहे दूर

अमरीश पुरी के पोते के बारे में बताएं, उससे पहले उनके बेटे और बेटी के बारे में जान लेते हैं। अमरीश ने साल 1957 में उर्मिला दिवेकर से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे राजीव और नम्रता हुए। नम्रता पुरी एक जानी-मानी कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं, जबकि बेटे बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर हैं।

Amrish Puri

Amrish Puri with wife and Kids - Instagram

अमरीश पुरी की विरासत को पोते ने बढ़ाया आगे

अमरीश पुरी के बच्चों ने अपने दादा की विरासत नहीं बढ़ाई, लेकिन उनके पोते वर्धन पुरी (Vardhan Puri) पिछले 13 साल से इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वर्धन राजीव पुरी के बेटे हैं जिन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- 'धनतेरस का दिन हम जैसे धनवान…'जब Amrish Puri के दमदार डायलॉग पर सिनेमाघरों में जमकर बजीं थी सीटियां

अर्जुन कपूर की मूवी से किया था डेब्यू

वर्धन पुरी ने साल 2012 में आई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म इश्कजादे से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस और दावत-ए-इश्क को भी असिस्ट किया। वर्धन को अभिनय का मौका साल 2019 में मिला। वर्धन पुरी की पहली फिल्म रोमांटिक थ्रिलर ये साली आशिकी थी जिसमें वह शिवालीका ओबरॉय के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। हालांकि, इसे क्रिटिक्स और दर्शकों के द्वारा खूब सराहा गया था।

Vardhan Puri

वर्धन पुरी को अभी नहीं मिली एक भी हिट

इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। इसके बाद वर्धन ने चार साल का ब्रेक लिया और 2023 में असेक से वापसी की। उन्होंने दश्मी, ब्लडी इश्क और बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी खास सफलता हासिल नहीं हुई। जल्द ही अभिनेता नौटंकी मूवी में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 7 दिन में तैयार हुआ था मोगैंबो का कॉस्ट्यूम, Amrish Puri के विलेन लुक के लिए खर्च हुई थी इतनी रकम