खुद के बारे में क्यों गूगल नहीं करती Taskaree एक्ट्रेस Amruta Khanvikar? कहा- 'मोटी चमड़ी रखनी...'
अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने इंटरनेट ट्रोलिंग और कलाकारों पर इसके प्रभाव पर बात की। वह खुद को गूगल करने से बचती हैं क्योंकि उनका मानना है कि कलाकारों क ...और पढ़ें

अमृता खानविलकर तस्करी में आएंगी नजर (फोटो-इंस्टाग्राम)
प्रियंका सिंह, मुंबई। इंटरनेट मीडिया पर कलाकारों को लेकर कोई न कोई बातें ऐसी चलती रहती हैं, जिसकी जानकारी कई बार उन्हें खुद भी नहीं होती है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मग्लर्स’ वेब में अभिनेत्री अमृता खानविलकर अक्सर गूगल पर अपने काम से जुड़ी जानकारियां तलाशती रहती हैं। वास्तविक जीवन में वह अपने बारे में क्या इंटरनेट पर पढ़ती हैं? इस पर वह कहती हैं, ‘मैं कोशिश करती हूं कि खुद के बारे में गूगल न करूं, पता नहीं क्या देखने को मिल जाएगा।
चमड़ी मोटी करनी होगी
कलाकारों के बारे में क्या लिखा जा रहा है, इसका दबाव नहीं लेना चाहिए। जब आप खुद को लेकर आश्वस्त होते हैं और आपके परिवार को आपका सच पता होता है, तो दूसरे क्या बोल रहे हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता है। उनके अलावा आपको कोई नहीं समझता है। इंटरनेट पर बिना चेहरे वाले लोग कुछ भी लिख देते हैं, उससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अगर उन चक्करों में फंस जाएंगे, तो काम छूट जाएगा। वो तो मैं कभी नहीं करने वाली हूं। मैं यही कहती हूं कि जो लिखना है लिखो, बोलना है बोलो। मैं अपना काम करती रहूंगी। आज जो भी एक्टर इंटरनेट मीडिया के इस दौर में काम कर रहे हैं, जहां ट्रोलिंग और अच्छी-बुरी चीजें होती रहती हैं, वहां हर किसी को अपनी चमड़ी मोटी करनी पड़ती है।
-1768132608214.jpg)
यह भी पढ़ें- Taskaree Trailer: स्मगलिंग रैकेट का खात्मा करने आए Emraan Hashmi, तेज तर्रार लुक से करेंगे सबकी खटिया खड़ी
क्या है कलाकार का काम?
अमृता ने कह किआज लोगों में भी धैर्य नहीं है कि वह बैठकर आपकी कहानी और संघर्ष के बारे में सुने। दर्शक यही सोचते हैं कि मैं अपना मनोरंजन करने आया हूं, कलाकार उनके सामने अपने पिटारे में से निकालकर क्या दे रहा है, केवल उससे मतलब है, क्योंकि लोगों की खुद कई सारी समस्याएं होती हैं। वह चाहते हैं कि उनका समय न बर्बाद किया जाए। ऐसे में कलाकार का काम है, अपना काम अच्छे से करना और अपने घर लौट आना।’
-1768132628515.jpg)
इसके अलावा अमृता इमरान हाशमी के साथ अपकमिंग सीरीज तस्करी में भी नजर आएंगी। इसमें उन्होंने कस्टम टीम के एक सदस्य मिताली का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें- 'मेरे लिए कुछ नहीं बदला...' Emraan Hashmi ने बयां किया दर्द, Ba***ds Of Bollywood में किया था कैमियो