Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amy Jackson की Ed Westwick से पहले इस बिजनेसमैन के साथ हुई थी सगाई, 2019 में दिया था बेटे को जन्म

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 10:58 AM (IST)

    Amy Jackson-Ed Westwick Engagement अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में नजर आईं एक्ट्रेस एमी जैक्सन इस समय अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर ...और पढ़ें

    एड वेस्टविक से पहले इस शख्स से हुई थी Amy Jackson की सगाई / Photo- Instagram
    एड वेस्टविक से पहले इस शख्स से हुई थी Amy Jackson की सगाई / Photo- Instagram

    HighLights

    1. एड वेस्टविक से पहले इस शख्स के साथ लिव इन में रह चुकी हैं एमी जैक्सन
    2. इस बिजनेसमैन से 2019 में एमी जैक्सन ने की थी सगाई
    3. एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने स्विट्जरलैंड की वादियों में की सगाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amy Jackson Ed Westwick Engagement: एमी जैक्सन इस वक्त लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। गॉसिप गर्ल में 'चक बास' का किरदार अदा कर हार्ट थ्रोब बन चुके हॉलीवुड स्टार एड वेस्टविक ने हाल ही में अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' की को-स्टार को स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों के बीच प्रपोज किया और उन्हें डायमंड रिंग पहनाकर उनसे सगाई की।

    दोनों की ये फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और एमी और वेस्टविक को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी एमी जैक्सन (Amy Jackson)की सगाई होकर टूट चुकी हैं। इतना ही नहीं, एमी जैक्सन शादी के बिना मां भी बन चुकी हैं।

    2019 में बिजनेसमैन से हुई थी एमी जैक्सन की सगाई

    तमिल फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वालीं एमी जैक्सन ने काफी समय मुंबई, महाराष्ट्र इंडिया में बिताया। हालांकि, इसके बाद वह इंग्लैण्ड में शिफ्ट हो गयी और फिलहाल वह ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ लंदन में रहती हैं। आपको बता दें कि साल 2022 में गॉसिप गर्ल फेमस एक्टर एड वेस्टविक को डेट करने से पहले एमी जैक्सन बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ को डेट कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Amy Jackson Engagement: एमी जैक्सन ने ब्वॉयफ्रेंड Ed Westwick संग स्विट्जरलैंड में की सगाई, ड्रीमी फोटोज वायरल

    एक इंटरव्यू में एमी जैक्सन ने बताया था कि उन्होंने साल 2015 में जॉर्ज पानायियोटौ को डेट करना शुरू किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जनवरी 2019 को जाम्बिया में जॉर्ज ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया। एमी जैक्सन ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। हालांकि, बाद में निजी कारणों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया।

    खबरें और भी

    शादी के बिना एमी जैक्सन बनी थीं मां

    एमी जैक्सन अपनी निजी जिंदगी को लेकर उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सगाई के कुछ महीने बाद ही 19 सितंबर 2019 में बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस अक्सर अपने तीन साल के बेटे Andreas के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं, जिस पर उनके करंट ब्वायफ्रेंड एड वेस्टविक भी प्यार बरसाने से पीछे नहीं रहते हैं।

    आपको बता दें कि साल 2022 में सबके पसंदीदा 'चक बास' की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर एक्ट्रेस के साथ हाथों में हाथ डालते घूमते दिखे थे। इसके बाद खुद ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। कुछ महीनों पहले एमी जैक्सन जब अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए इंडिया आई थीं, तो एड वेस्टविक भी उनके साथ आए थे।

    इस फिल्म से एमी ने रखा था इंडियन सिनेमा में कदम

    एमी जैक्सन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म तमिल फिल्म 'मद्रासापत्तिनम' से कदम रखा था। इसके बाद साल 2012 में उन्हें उनकी पहली फिल्म 'एक दीवाना था' ऑफर हुई थी। इसके बाद एमी ने 'सिंह इज ब्लिंग', नवाजुद्दीन के साथ फ्रीकी अली में काम किया।

    एमी जैक्सन ने अधिकतर तमिल भाषा की फिल्में की हैं। वह जल्द 2024 में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'क्रैक' में नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Amy Jackson Trolled: इस लुक की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुईं एमी जैक्सन, नेटिजंस को आई हॉलीवुड एक्टर की याद