विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दिन रिलीज होगी Anand L Rai की फिल्म 'नखरेवाली', शर्त लगा लीजिये पहले नहीं देखा होगा ऐसा पोस्टर

Published: Mon, 01 Jul 2024 12:46 PM (IST)

जाने-माने निर्देशक आनंद एल राय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म नखरेवाली को लेकर चर्चा में हैं । यह फिल्म ...और पढ़ें

फिल्म नखरेवाली का पोस्टर ( फोटो इंस्टाग्राम)
फिल्म नखरेवाली का पोस्टर ( फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. जल्द आ रही है नखरेवाली
  2. राहुल शांकल्या कर रहे हैं डायरेक्ट
  3. अंश दुग्गल-प्रगति श्रीवास्तव करेंगे डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आनंद एल राय को हिंदी सिनेमा में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आनंद ने 'राझणा', 'तनु वेड्स मनु', रक्षाबंधन, 'अतरंगी रे' और 'जीरो' जैसी फिल्मों का निर्मा-निर्देशन किया है। 

अब एक बार फिर आनंद एल राय एक नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। इस मूवी का नाम है 'नखरेवाली', जिसका एलान बीते साल हुआ था और अब फिल्म को रिलीज करने की तैयारी शुरू हो गई है। 

अगले साल होगी रिलीज 

फिल्म की निर्माता कम्पनी जियो स्टूडियोज और अ कलर येलो प्रोडक्शन ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर 'नखरेवाली' का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। तारीख चुनी गई है 14 यानी वैलेंटाइन डे। 

यह भी पढे़ं- स्टार किड्स की भीड़ में Anand L Rai लॉन्च कर रहे दो नये चेहरे, न्यूकमर्स पर बोले- इनका नहीं, मेरा डेब्यू है

'नखरेवाली' वाली का नया पोस्टर रिलीज

फिल्म 'नखरेवाली' के पोस्टर पर न्यूकमर अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव किस करते नजर आ रहे हैं। अंश का अतरंगी अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है और शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रगति ब्लू कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। 

बता दें, ये दोनों नए चेहरे है, जो पहली बार आनंद एल राय की मूवी में नजर आने वाले हैं। दोनों ही स्टार्स अपनी एक्टिंग को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भी आनंद की पिछली फिल्मों की तरह हिंदी पट्टी में स्थापित की गई है। 

फिल्म के डायरेक्टर है राहुल शांकल्य

बता दें कि मराठी फ्रेंचाइजी 'झिम्मा 2' की घोषणा के बाद फिल्म 'नखरेवाली' आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज के बीच दूसरा कॉलोबोरेशन होगा। यह फिल्म मनोरंजन और हंसी से भरपूर होने वाली है। फिल्म का निर्देशन राहुल शांकल्य ने किया है। इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

यह भी पढे़ं- Anand L Rai Birthday: रांझणा डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर की बात, कहा- लोगों की बदलती पसंद सतर्क करती है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।