यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोने और चांदी से बना है Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी का कार्ड, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर छोटी बहू आने वाली हैं । अनंत अंबानी ( Anant Ambani ) अगले महीने यानी जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । स ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में इस कपल का दूसरा प्री-वेडिंग का जश्न देखने को मिला था, जो चार दिनों तक क्रूज पर आयोजित था।
इससे पहले 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग का सेलिब्रेशन हुआ था। अब अगले महीने यानी जुलाई में अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। इस बीच इस कपल का वेडिंग कार्ड सामने आया है।
देवी-देवताओं से बना है कार्ड
अनंत अंबानी (Anant Ambani) 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग फेरे लेने वाले हैं। अब शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफी वीरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। हर फंक्शन के कार्ड की तरह ये भी बेहद खास है।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani की बाहों में नजर आईं Radhika Merchant, रिया कपूर ने शेयर की क्रूज पार्टी की नई तस्वीरें
रेड कलर की अलमारी के आकार में बना ये कार्ड जिसके अंदर से एक चांदी का मंदिर निकलता है और इसमें चारों तरफ भगवान की मूर्ती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कार्ड में अलग-अलग भगवानों के चित्रों के साथ शादी के जश्न की डिटेल्स लिखी हैं। इसके अलावा अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रुमाल और एक दुपट्टा भी शामिल है।
खबरें और भी
तीन दिन तक चलेंगे फंक्शन
बता दें, अनंत अंबानी की शादी की ये जश्न भी तीन दिनों तक चलने वाला है। ये फंक्शन 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेंगे। 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। इसके लिए इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस कोड रखा गया है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम होगा। इसके लिए इंडियन फॉर्मल ड्रेस कोड होगा और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।
जियो गार्डन में होगी शादी
ये कपल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे। मेहमानों को वेडिंग कार्ड मिलने शुरू हो चुके हैं। बता दें, यहां आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की भी शादी हुई थी।