यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नई बहू राधिका का एंटीलिया में ग्रैंड वेलकम, गुलाब के फूलों की बारिश के बीच जेठानी श्लोका ने गले लगाकर किया स्वागत
अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ऑफिशियली एक दूसरे के पति पत्नी बन चुके हैं। कपल की शाही शादी के वीडियो और फोटो सोशल मी ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका का एंटीलिया में भव्य स्वागत
- अंबानी फैमिली ने कपल का किया जोरदार स्वागत
- अपनी देवरानी को गले लगाती दिखीं श्लोका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Radhika Merchant Grih Pravesh: देश के अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी देखने लायक रही। ये अब तक की सबसे महंगी शादी मानी जा रही है। इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।
बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स और फिल्मी जगत तक के लोगों का यहां जमावड़ा देखने को मिला। शादी संपन्न होने के बाद कई मेहमानों ने कपल के लिए स्वीट नोट लिखा। इस बीच अंबानी परिवार ने अपनी नई बहू का धूमधाम से स्वागत किया।
राधिका मर्चेंट का भव्य तरीके से हुआ स्वागत
राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant), अनंत अंबानी के बचपन की दोस्त हैं। एक लंबे रिलेशन के बाद कपल शुक्रवार, 12 जुलाई को हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया। अनंत और राधिका की शादी के हर एक फंक्शन पर फैंस की नजरें रहीं। रॉयल स्टाइल में शादी और इससे जुड़ी सभी रस्में पूरी करने के बाद राधिका मर्चेंट का गृह प्रवेश भी काफी खास रहा। अंबानी परिवार में उनको जोरदार स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी में इस खास शख्स के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या और आराध्या, बच्चन परिवार संग अनबन की खबरें तेज
राधिका और अनंत पर बरसाए फूल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि अंबानी फैमिली, राधिका का अपने घर में किस तरह से स्वागत करती हैं। ईशा और श्लोका सबसे पहले कपल को टीका लगाते हैं। वहां मौजूद परिवारजनों ने फूलों की बरसात की। बैकग्राउंड में ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। कपल ने दोनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
खबरें और भी
अपनी देवरानी को श्लोका ने लगाया गले
अंबानी फैमिली ने दिल खोलकर राधिका का स्वागत किया।
श्लोका के साथ ही अनंत के बड़े भाई आकाश ने भी कपल को टीका लगाकर वेलकम किया। इस खास मोमेंट में वह पल देखने लायक रहा, जब श्लोका ने घर में राधिका की एंट्री से पहले उन्हें गले लगाया।
रविवार को होगा रिसेप्शन
एक बिग फैट इंडियन वेडिंग के बाद रविवार को कपल की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी में 'चोली के पीछे' पर जमकर नाचीं माधुरी दीक्षित, पार्टी का इनसाइड वीडियो आया सामने