Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, सामने आई सेलिब्रेशन की पहली तस्वीरे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 03:02 PM (IST)

    Anant Ambani Radhika Merchant Roka Ceremony मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। अनंत अंबनी का रोका राधिका मर्चेंट संग हु ...और पढ़ें

    Anant Ambani, Radhika Merchant, Roka Ceremony, Photo
    Anant Ambani, Radhika Merchant, Roka Ceremony, Photo

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anant Ambani Radhika Merchant Roka Ceremony: अंबानी परिवार में इन दिनों एक बार फिर जश्न का माहौल है। हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं अब मुकेश और नीता के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। अनंत अंबनी का रोका राधिका मर्चेंट संग हुआ है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही हैं।

    राजस्थान स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ रोका

    इस खास रस्म को निभाने के लिए पूरा अंबानी और मर्चेंट परिवार राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचा। कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है। सामने आई ये फोटो थोड़ी ब्लर है, लेकिन अनंत और राधिका तस्वीर में नजर आ रहे है। इस मौके पर अनंत ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं राधिका लाइट पिंक और रेड कलर के आउटफिट में नजर आ ही हैं। 

    सालों से एक दूसरे को जानते हैं राधिका और अंनत 

    बता दें अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है। अब बहुत जल्द वह अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं।

    परिमल नाथवानी ने किया ट्वीट

    इस कपल की रोका सेरेमनी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में रोका समारोह के लिए परम प्रिय अनंत और राधिका को हार्दिक बधाई। भगवान श्रीनाथ जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

    खबरें और भी


    इंडियन क्लासिकल डांसर हैं राधिका

    अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने जा रही राधिका मर्चेंट कौन है, क्या करती हैं। इस तरह के सवाल सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे है। तो आपको बता दें, राधिका विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन एनकोर हेल्थकेयर के CEO हैं। राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। आपको याद होगा इसी साल जून में अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी।

    पहली बार साल 2018 में फोटो हुई थी वायरल

    मीडिया में पहली बार राधिका और अनंत साल 2018 में दोनों की फोटो वायरल हुई थी। आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी में दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- Video: नए साल का जश्न मनाने मुंबई से रवाना हुए सिद्धार्थ-कियारा, शादी की उड़ रही है अफवाह

    यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri ने इरोटिका फिल्म बनाने की बात पर ट्रोल को दिया करारा जवाब, बोले- हां कहा था लेकिन अब...