Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani Radhika Merchant: रोका से गोल धना तक, यहां देखें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की रिलेशनशिप टाइमलाइन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 11:02 PM (GMT+05:30)

    मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग के फंक्शन शुरू हो गए हैं। तीन दिनों तक होने वाले इस ग्रैंड से ...और पढ़ें

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Photo Credit: Instagram)
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई, 2024 में मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। राधिका एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं।

    अनंत-राधिका की शादी से पहले दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन कल यानी 1 मार्च से शुरू होकर 3 मार्च तक चलने वाले हैं। यह ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में हो रहा है। जहां बिजनेस, टेक, हॉलीवुड और बॉलीवुड जगत से कई हस्तियां इसमें शामिल होने जामनगर के लिए पहुंच रही हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होने से पहले चलिए अनंत-राधिका के रिश्ते की टाइमलाइन पर एक नजर डालते हैं।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: जामनगर में जमा सितारे! परिवार संग पहुंचे शाह रुख और रणबीर, सलमान भी बढ़ाएंगे रौनक

    2018 में पहली तस्वीर आई थी सामने

    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कपल की साथ में पहली तस्वीर साल 2018 में ऑनलाइन सामने आई थी। जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद राधिका को आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी में भी देखा गया।

    2022 में हुआ था रोका

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत और राधिका एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। साल 29 दिसंबर, 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में दोनों का रोका हुआ था।

    2022 में किया था अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन

    बता दें कि साल 2022 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। अंबानी परिवार ने ये सेरेमनी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका के लिए रखा था। इस सेरेमनी में कई बड़े-बड़े लोग राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' के लिए इकट्ठा हुए थे।

    खबरें और भी

    2023 में हुई सगाई

    जनवरी साल 2023 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गोल धना और चुनरी की रस्म के बाद रिंग सेरेमनी हुई थी। इस कपल की सगाई में भी ग्रैंड इवेंट रखा गया था, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की होने वाली बहू, बेटे अनंत के पास कौन-सी डिग्री?