Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani की शादी में अर्जुन-अनन्या के आउटफिट पर लिखी इस बात ने खींचा सबका ध्यान, वायरल हो रहा लुक

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 07:27 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant) की आखिरकार आज शादी हो रही है। सितारों से सजी महफिल में अनंत और राधिका सात फेरे लेने जा र ...और पढ़ें

    अनंत अंबानी की शादी में सितारों ने पहना खास आउटफिट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनंत अंबानी की शादी में सितारों ने पहना खास आउटफिट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आज शादी के बंधन में बंध रहे अनंत-राधिका
    2. जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही अनंत की शादी
    3. अनंत की शादी में पहुंचे एक्टर अर्जुन कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल के फरवरी महीने से ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी (Anant Ambani Wedding) की चर्चा हो रही है। तीन बार प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किए जाने के बाद आखिरकार आज अनंत अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    कुछ ही देर में अनंत अंबानी और राधिका की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगे और दूल्हे राजा अपने परिवार के साथ वेडिंग वेन्यू पर भी पहुंच गये हैं। फिल्मी सितारे भी एक-एक करके वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान सबसे ध्यान खींचने वाली चीज अनंत की शादी में बाराती आये सेलेब्स का आउटफिट रही। सभी ने यूनिक आउटफिट के साथ शादी में शिरकत की।

    अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बाराती बनकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंचे। इस दौरान सिंघम अगैन एक्टर ने गोल्डन शेरवानी पहनी। उनके इस आउटफिट की खास बात बैक साइड लिखी एक बात थी। दरअसल, शेरवानी के पीछे लिखा था, "मेरे यार की शादी है।" इससे साफ है कि वह यहां बाराती बनकर आये हैं।

    यह भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding LIVE News: देसी रंग में रंगे निक जोनस, प्रियंका ने भी येलो लहंगे से लूट ली महफिल, वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे ये फिल्मी सितारे

    Arjun Kapoor

    अनन्या-शनाया की पीठ पर लिखी ये चीज

    सिर्फ अर्जुन कपूर ही नहीं, अनंत-राधिका की शादी में अनन्या पांडे (Ananya Panday) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी बाराती बनकर आये। उनका ग्लैमरस आउटफिट भी कस्टमाइज्ड है। अनन्या ने येलो कलर का लहंगा और चोली पहना था, जिसे उन्होंने सिंपल एक बिंदी और स्लीक बन से स्टाइल किया।

    खबरें और भी

    बात करें शनाया कपूर की तो उन्होंने अनन्या पांडे जैसा ही लहंगा-चोली पहना था, लेकिन कलर ब्लू था। अभिनेत्री ने अपने लुक को ग्लॉसी मेकअप और मैसी पोनीटेल से पूरा किया। दोनों के आउटफिट के पीछे 'अनंत की ब्रिगेड' लिखा हुआ था। यह अनंत-राधिका की शादी का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा।

    अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स

    अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर में सितारों का मेला लग गया है। अनन्या, शनाया, अर्जुन के अलावा सारा अली खान, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, संजय दत्त, महेंद्र सिंह धोनी, कृति सेनन, हार्दिक पांड्या, अनिल कपूर, अनु मलिक, दिशा पाटनी, वरुण धवन, आर्यन खान और सुहाना खान जैसे सेलेब्स शादी में पहुंच गये हैं।

    यह भी पढ़ें- Kim Kardashian और Khloe Kardashian ने की ऑटो-रिक्शा की सवारी, अनंत-राधिका की शादी के लिए आईं मुंबई