Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika की शादी में संजय दत्त ने किया दूल्हे राजा संग डांस, रजनीकांत-रणवीर सिंह ने भी जमाई महफिल

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 08:41 PM (GMT+05:30)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दूल्हे राजा एंटीलिया से बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं। उनकी शादी के कई ...और पढ़ें

    अनंत-राधिका की शादी में सेलेब्स ने किया डांस (Photo Credit: Instagram)
    अनंत-राधिका की शादी में सेलेब्स ने किया डांस (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की शादी में सेलेब्स ने किया जमकर डांस
    2. अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने जमाई महफिल
    3. अभिनेता रजनीकांत ने भी किया जमकर डांस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 की शुरुआत से ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding) की शादी लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई है। सबसे पहले दो प्री वेडिंग फंक्शन, फिर बाकी के फंक्शन होने के बाद आज 12 जुलाई को ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

    जियो वर्ल्ड सेंटर में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। इस ग्रैंड वेडिंग की कई फोटोज और वीडियो सामने आ चुकी हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलेब्स शादी का हिस्सा बन रहे हैं। अब अनंत की बारात के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दूल्हे राजा और बी-टाउन के स्टार्स डांस करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding LIVE News: सलमान खान ने अनंत-राधिका की शादी में मारी स्वैग से एंट्री, रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस

    संजय दत्त संग दूल्हे राजा ने किया डांस

    अनंत अंबानी ने संजय दत्त, जाह्नवी कपूर संग मिलकर 'आजा माही आजा माही' गाने पर अपनी बारात में जमकर डांस किया। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by dia (@ltwt2497)

    झूमकर नाचे रणवीर-अर्जुन

    अनंत-राधिका की शादी में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने डांस से रंग जमा दिया। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स 'चन्न दी कुडी' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    अनिल कपूर ने किया झकास डांस

    अभिनेता अनिल कपूर भी इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बने हैं। उनका एक वीडियो वायरल जो रहा है, जिसमें वह अपने ही गाने 'माई नेम इज लखन' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर भी जमकर डांस किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by dia (@ltwt2497)

    रजनीकांत ने भी किया डांस

    दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने मुंबई आए हैं। उन्होंने अनंत की बारात में डांस भी किया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर दूल्हे अनंत, रणवीर सिंह और अनिल कपूर संग डांस करते दिखाई दे रहे हैं।