Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शानदार होगा Anant-Radhika का वेडिंग रिसेप्शन, एआर रहमान समेत ये सिंगर्स करेंगे परफॉर्म!

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 07:34 PM (IST)

    अनंत अंबानी आज अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी के कई वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ...और पढ़ें

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Photo Credit: Instagram)
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत-राधिका
    2. 14 जुलाई को होगा दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन
    3. कपल के रिसेप्शन में ये सिंगर्स करेंगे परफॉर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आज 12 जुलाई, शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक कई मशहूर हस्तियां जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच रही हैं। अभी तक कई सेलेब्स का लुक सामने आ चुका है। शादी के बाद 14 जुलाई को इनका वेडिंग रिसेप्शन होना है।

    अनंत-राधिका की शादी में रंग जमाने के लिए जहां 'काम डाउन सॉन्ग' के सिंगर रेमा आए हैं। उसी तरह इनका वेडिंग रिसेप्शन भी जबरदस्त होने वाला है। उस फंक्शन में भी कई जाने-माने इंडियन सिंगर अपनी गायिका का जलवा दिखा सकते हैं। अब इसे लेकर कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

    यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding LIVE News: अनंत-राधिका की शादी में लगा बॉलीवुड का मेला, वेडिंग वेन्यू पहुंचे ये फिल्मी सितारे

    अभी तक ये सिंगर्स आ चुके हैं नजर

    अनंत-राधिका के जामनगर वाले प्री वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना ने रंग जमाया था। वहीं पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी वहां पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में हुए संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर के साथ-साथ बादशाह और करण औजला ने रंग जमाया था। इसकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं।

    ये इंडियन सिंगर देंगे रिसेप्शन में प्रस्तुति

    अब शादी के बाद अनंत-राधिका का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें कई इंडियन सिंगर्स नजर आ सकते हैं। दरअसल, एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा बताया जा कि एआर रहमान, जोनिता गांधी, मोहित चौहान और उदित नारायण समेत कई फेमस भारतीय संगीतकार इस कपल के वीडिंग रिसेप्शन में प्रस्तुति दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    शादी में शामिल हुए ये सितारे

    अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए सुहाना खान, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, हार्दिक पांड्या, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, सारा अली खान और खुशी कपूर समेत कई स्टार्स जियो वर्ल्ड सेंटर में पहुंच गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी से पहले वायरल हो रहीं नीता अंबानी की ये तस्वीरें, जानिए क्या है रंगकाट साड़ी की खासियत?