Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Anant Ambani ने Diljit Dosanjh से की खास रिक्वेस्ट, सिंगर का जवाब सुन झूमे दूल्हे राजा

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 10:02 AM (GMT+05:30)

    Anant Ambani And Diljit Dosanjh Video पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने 2 मार्च को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika ...और पढ़ें

    दिलजीत दोसांझ और अनंत अंबानी (Photo Instagram)
    दिलजीत दोसांझ और अनंत अंबानी (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani And Diljit Dosanjh Video: पिछले तीन दिनों से जामनगर में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग का सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिली। रविवार 3 मार्च को इस सेलिब्रेशन का आखिरी दिन था, जिसमें कई खास तरह की सेरेमनी का आयोजन हुआ।

    पहले दिन इस फंक्शन में हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने स्टेज पर आग लगाई। तो वहीं दूसरे दिन पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे राजा अनंत अंबानी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) से खास रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे है।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने पत्नी Gauri संग 'मैं यहां हूं' गाने पर किया रोमांटिक डांस, यूजर बोले- रियल 'वीर-जारा'

    दिलजीत भाई 20 मिनट और

    सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर की परफॉर्मेंस की खास झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो की शुरुआत अनंत अंबानी से होती है जो सिंगर को कहते हैं, दिलजीत भाई  20 मिनट और कम से कम।

    View this post on Instagram

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

    अनंत की बात सुन दिलजीत जवाब में कहते हैं, सर 20 क्या 30 मिनट और। सिंगर का जवाब सुन अनंत बेहद खुश होते हैं और झूमने लगते हैं। दरअसल, दिलजीत दोसांझ के परफॉर्म का वक्त खत्म हो गया था, जिसके बाद अनंत ने खास रिक्वेस्ट की और फिर से गाना बजाना शुरू हुआ। वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, अनंत भाई और राधिका को बधाई। आप लोग एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं। 

    करीना को किया रिहाना कंपेयर

    इसके अलावा सिंगर ने करीना कपूर खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'रिहाना' बताया है। इसके बाद करीना ने सिंगर के गाने पर कमर भी मटकाई। बता दें, दिलजीत करीना कपूर के बहुत बडे़ फैन है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महा आरती में Radhika Merchant और Anant Ambani ने की ग्रैंड एंट्री, कपल की रोमांटिक केमेस्ट्री ने लूटी महफिल