विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Haldi Ceremony: सलमान खान से लेकर सारा अली खान तक, सजधज कर ये सेलेब्स पहुंचे एंटीलिया

Published: Tue, 09 Jul 2024 08:25 AM (IST)

सोमवार यानी 8 जुलाई की शाम एंटीलिया में सितारों के नाम रही। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और ...और पढ़ें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हल्दी सेरेमनी (फोटो एक्स)
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हल्दी सेरेमनी (फोटो एक्स)

HighLights

  1. 12 जुलाई को होगी अनंत और राधिका की शादी
  2. 8 जुलाई को हुई इस कपल की हल्दी सेरेमनी
  3. जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर भी आए नजर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में अंबानी हाउस में वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी हैं।

बीते दिनों मामेरू और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। वहीं सोमवार यानी 8 जुलाई को इस कपल की हल्दी सेरेमनी हुई। इस खास मौके पर कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। आइए देखते हैं कि कौन-कौन अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुआ। 

सलमान खान 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में अभिनेता सलमान खान शामिल न हो। ऐसा हो ही नहीं सकता। संगीत सेरेमनी के बाद सलमान खान को सोमवार हल्दी सेरेमनी में देखा गया। इस मौके पर अभिनेता  ब्लैक कलर के पठानी कुर्ते पजामे में नजर आए। 

यह भी पढे़ं- Justin Bieber से लेकर Beyonce समेत, इन इंटरनेशनल सिंगर्स ने अंबानी परिवार की शादियों में बिखेरा जलवा

सारा अली खान

सारा अली खान भी अपने दोस्त अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुई। इस मौके पर एक्ट्रेस  गुजराती स्टाइल में लहंगा पहने नजर आई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे हल्दी सेरेमनी में बेबी पिंक कलर के अनारकली सूट में बेहद प्यारी दिखीं। इस लुक के साथ उन्होंने गोल्डन मांग टीका और कानों में बड़े इयररिंग पहने हुए थे। 

आकाश अंबानी और मुकेश अंबानी

आकाश अंबानी और मुकेश अंबानी ने भी पैपराजी को पोज दिए।  इस मौके पर पिता और बेटे कुर्ते पजामे में नजर आए। 

उदित नारायण और दीपा नारायण

90 के दशक के मशहूर सिंगर उदित नारायण पत्नी दीपा के साथ  अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए। 

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर भी इस फंक्शन में शामिल हुए। इस मौके पर रेड और गोल्डन कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दिए। 

जाह्नवी कपूर

हल्दी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर येलो कलर की साड़ी में नजर आईं।

बता दें, अनंत और राधिका 12 जुलाई को जियो गार्डन में सात फेरे लेंगे। शादी के एक दिन बाद यानी 14 जुलाई को इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन होगा। 

यह भी पढे़ं-  Anant Ambani की संगीत पार्टी में सलमान खान-रणवीर सिंह ने जमाया रंग, 'जुम्मे की रात' पर किया धांसू डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।