Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday-Aditya Roy Kapur: अफेयर की खबरों के बीच लॉन्ग ड्राइव पर निकले अनन्या और आदित्य, देखे तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 10:59 AM (IST)

    Ananya Panday-Aditya Roy Kapur अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों में दोनों गाड़ी में बैठे नजर ...और पढ़ें

    Ananya Panday And Aditya Roy Kapur Photo Credit Instagram
    Ananya Panday And Aditya Roy Kapur Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. फिर वायरल हुई अनन्या और आदित्य की तस्वीर
    2. पुर्तगाल में वेकेशन मनाकर लौटे हैं दोनों
    3. सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ananya Panday-Aditya Roy Kapur Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के अफेयर की खबरें चर्चा में है। हाल ही में दोनों वेकेशन से मुंबई लौटे हैं। वेकेशन से लौटने के बाद शनिवार को एक बार फिर ये कपल साथ नजर आया।

    अनन्या और आदित्य गाड़ी में हुए स्पॉट

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में दोनों गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं तो वहीं साइड में एक्ट्रेस बैठी हुई हैं। आपस में दोनों किसी बात पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये अंदाज मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। फोटो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं ।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    पुर्तगाल में मनाया था वेकेशन

    आदित्य और अनन्या बीते दिनों पुर्तगाल में वेकेशन पर थे। जहां दोनों ने  एक दूसरे के साथ करीब 10 से 15 दिन गुजारे। इस कपल की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लिस्बन से कई तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें आदित्य अनन्या को हग करते नजर आए थे। इन्हीं तस्वीरों से दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी।

    पहले भी दिखे थे साथ

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर कई दिनों से काफी चर्चा में हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पहले दिवाली पार्टी में साथ दिखाई दिए थे। उसके बाद से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द आयुष्मान खुराना संग 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस की पाइपलाइन में मूवी 'खो गए हम कहां' भी है। साथ ही अनन्या वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। 

    खबरें और भी