Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday की फ्लॉप फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ बुरे फंसे, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पैसों को लेकर दी धमकी

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 05:22 PM (IST)

    Puri Jagannadh Seeks Police Protection फिल्म लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। अब इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स निर्देशक से ...और पढ़ें

    Puri Jagannadh Seeks Police Protection: लाइगर फिल्म के निर्देशक ने पुलिस से सहायता मांगी है।
    Puri Jagannadh Seeks Police Protection: लाइगर फिल्म के निर्देशक ने पुलिस से सहायता मांगी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Puri Jagannadh Seeks Police Protection: अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। इस फिल्म का निर्देशन पूरी जगन्नाथ ने किया था। अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें सुरक्षा दी जाएं। उन्हें धमकियां मिल रही है और लोग फिल्म से हुए घाटे का हर्जाना उनसे मांग रहे हैं। इस बीच कई फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स हैदराबाद में उनके आवास के आगे विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसा भी कहा गया है कि अगर पूरी ने लाइगर से हुए नुकसान को अगर सेटल नहीं किया तो वे प्रदर्शन करेंगे।

    पुरी जगन्नाथ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

    पुरी जगन्नाथ ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स उन्हें इस प्रकार धमका या ब्लैकमेल नहीं कर सकते। उन्हें अगर कुछ भी ऐसा लगता है तो वे उनके खिलाफ सिविल केस दायर कर सकते हैं। पुरी जगन्नाथ इन दिनों मुंबई में है। उन्होंने हाल ही में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का निर्देशन किया था।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने राम पोथीनेनी के साथ तस्वीर की शेयर, RP का हैशटैग लगाकर क्या ऋषभ पंत को किया टीज

    पुरी जगन्नाथ को डर है कि कही डिस्ट्रीब्यूटर्स उनके घरवालों को तकलीफ न दें

    पुरी जगन्नाथ ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर को जो भी बाकी था, वह दे दिया है लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आगे के सब-डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा नहीं दिया है। इसके चलते सभी को लग रहा है कि पुरी जगन्नाथ ने पैसे नहीं लौटाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि कही डिस्ट्रीब्यूटर्स उनके घर-परिवार वालों को तकलीफ न दें। इसमें उनकी 85 वर्षीय सासू मां, उनकी पत्नी और बेटे शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday Trolled: अनन्या पांडे को शॉर्ट्स में जिम के बाहर किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा- नोरा फतेही से..

    लाइगर देखने गए दर्शकों ने अनन्या पांडे की एक्टिंग को बकवास बताया था

    लाइगर में राम्या कृष्णन और रोनित रॉय की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म का हिंदी वर्जन करण जौहर ने प्रेजेंट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म देखने गए दर्शकों ने अनन्या पांडे की भूमिका और एक्टिंग को भी बकवास बताया था।

    खबरें और भी