यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इटली में स्वारोवस्की इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेस Gwyneth Paltrow के साथ पोज देती नजर आईं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य राय कपूर से ब्रेकअप के बाद काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इटली में हैं जहां वो हॉलीवुड एक्ट्रेस Gwyneth Paltro ...और पढ़ें

HighLights
- हॉलीवुड स्टार Gwyneth Paltrow के साथ दिया पोज
- मिरर सेल्फी में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस
- इनसाइड आउट 2 में देंगी अपनी आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे इन दिनों इटली में घूमती नजर आईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मिलान में स्वारोवस्की 'मास्टर्स ऑफ लाइट' एग्जीबिशन में हिस्सा लिया। इस दौरान खो गए हम कहां एक्ट्रेस ने इवेंट से कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इवेंट के लिए अनन्या ने ग्रीन कलर की ब्लिंगी ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा बन बनाया हुआ था। न्यूड मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
इवेंट से एक वीडियो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ''स्वारोवस्की का ट्रेवल एग्जीबिशन,'मास्टर्स ऑफ लाइट'मिलान में यूरोपीय प्रीमियर का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं।
हॉलीवुड स्टार के साथ पोज करती आईं नजर
इसके अलावा अनन्या ने इवेंट से कई सारी तस्वीरें भी शेयर की जिनमें से एक में वो हॉलीवुड स्टार ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ पोज देते हुई नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने इवेंट से एक मिरर सेल्फी सेल्फी भी शेयर की है जिसमें उनके चेहरे का ग्लो साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मिलान में स्वारोवस्की 'मास्टर्स ऑफ लाइट' एग्जीबिशन में हिस्सा लेना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

यह भी पढ़ें: Inside Out 2 के हिंदी वर्जन में Ananya Panday ने दी आवाज, थिएटर्स में इस दिन दस्तक देगी एनिमेटेड फिल्म
आदित्य रॉय से हो चुका है ब्रेकअप
बता दें कि आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप से बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी उदास थे। वो एक्ट्रेस को इस तरह से उदास नहीं देखना चाहते थे। लेकिन अब ब्रेकअप के बाद से अनन्या की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो इससे मूव ऑन कर चुकी हैं। वहीं उनकी तस्वीर पर कुछ फैंस इस कमेंट करके ये भी कह रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद का ग्लो असली है।

आने वाली फिल्में
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अनन्या डिज्नी और पिक्सर की एनिमेटेड फिल्म इनसाइड आउट 2 के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज देंगी। इस मूवी के कैरेक्टर रिले को अनन्या अपनी आवाज देंगी। इसके अलावा वो 'कॉल मी बे' में दिखाई देंगी। अमेजन प्राइम की यह सीरीज 6 सितंबर को स्ट्रीम होने वाली है।