Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday बिकिनी पहन वेदांग रैना संग थाईलैंड में कोजी होती आईं नजर, बिग बी की नातिन भी थीं साथ

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 12:00 AM (GMT+05:30)

    अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही खो गए हम कहां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी और गौरव आदर्श के साथ नजर आन ...और पढ़ें

    Photo Credit : Ananya Panday Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Ananya Panday Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ananya Panday Bikini Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने थाईलैंड पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वेदांग रैना भी नजर आए। अनन्या और नव्या दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। न्यू ईयर वेकेशन की तस्वीरें अनन्या पांडे और वेदांग ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अनन्या ने अपने बिकिनी लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। वहीं तस्वीरों में अनन्या को वेदांग संग कोजी होता भी देखा जा सकता है।

    बिकिनी पहन अनन्या ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

    अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थाईलैंड में सेलिब्रेट की गई न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं। अनन्या ने ग्रीन कलर की फ्लोरल बिकिनी और व्हाइट पजामा पहना हुआ है। पहली तस्वीर में अनन्या ने ग्रीन बिकिनी के साथ व्हाइट कलर का श्रग और मैचिंग पजामा पहना है। वहीं दूसरी तरफ में एक्ट्रेस अपनी बिकिनी फ्लॉन्ट करते हुए डूबते सूरज को देख रही हैं।

    अमिताभ की नातिन संग दिखी खास बॉन्डिंग

    अनन्या की शेयर की गई तीसरी और चौथी तस्वीर में वो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग पोज दे रही हैं। बता दें कि दोनों ही बेस्ट फ्रेंड हैं। इस दौरान नव्या ने येलो करल की स्टाइलिश ड्रेस कैरी की है। वहीं दोनों ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए ब्लैक गॉग्लस यूज किए है।

    वेदांग  रैना ने भी पोस्ट की तस्वीरें

    'द आर्चीज' फेम वेदांत रैना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में सभी याच पर बैठकर पोज देते दिख रहे हैं। कुछ फोटोज में वेदांत सिंगल पोज दे रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में उनके साथ अनन्या और दूसरी में नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी