यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिकिनी फोटो पर Ananya Panday की हुई फजीहत, चंकी पांडे की बेटी को लेकर यूजर्स बोले- शोहरत पाने के लिए...
अभिनेता चंकी पांडे (Chunky Panday) की बेटी अनन्या पांडे ने बतौर एक्ट्रेस बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रोर्ल्स के निशाने पर अनन्या पांडे
- बिकिनी फोटो को लेकर अनन्या की हुई फजीहत
- इस मूवी में करेंगी कैमियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अदाकारा अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने बहुत कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। एक स्टार किड के अलावा बतौर एक्ट्रेस अनन्या ने फिल्म इंडस्ट्री में छाप छोड़ी है।
अक्सर देखा जाता है कि किसी न किसी वजह से ड्रीम गर्ल 2 एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोर्ल्स के निशाने पर आती रहती हैं। इस बीच अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटोज (Ananya Panday Bikini Pics) को लेकर वह चर्चा में आ गई हैं और चंकी पांडे (Chunky Pandey) की बेटी अब जमकर खरी-खोटी सुनने को मिल रही है।
सामने आई अनन्या पांडे की बिकिनी फोटो
मंगलवार को अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में वह बिकिनी अवतार में नजर आ रही हैं। कभी स्काई ब्लू तो कभी पिंक कलर की बिकिनी में अनन्या अपने कातिलाना हुस्न से कहर बरपा रही हैं।

हॉटनेस के मामले में उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें बेहद कमाल हैं, लेकिन दूसरी तरफ एक तबका अनन्या पांडे के इस लुक को लेकर जमकर ट्रोल कर रहा है।

View this post on Instagram
ट्रोल हुईं अनन्या
लेटेस्ट बिकिनी फोटो को लेकर अनन्या पांडे की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा है- वह अच्छे से जानती हैं कि सोशल मीडिया पर कैसे सर्वाइव करना है। दूसरे यूजर ने लिखा है-
.jpg)
खबरें और भी
सनातन संस्कृति का मजाक मत बनाओ। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा है- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ये साबित कर दिया है कि इज्जत, तरक्की और शोहरत पाने के लिए नंगा होना जरूरी है। इस तरह से अनन्या को यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

इस मूवी में होगा अनन्या का कैमियो
ड्रीम गर्ल 2 की सफलता के बाद से अनन्या पांडे के कमबैक का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि अनन्या आने वाले समय में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज में कैमियो रोल करती दिख सकती हैं।