यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ananya Panday: मोबाइल फोन से एयरपोर्ट पर मुंह छुपाती नजर आईं अनन्या पांडे, लोगों ने लगाए ऐसे कयास
Ananya Panday अनन्या पांडे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं ...और पढ़ें

HighLights
- एयरपोर्ट पर पर पैपराजी को देख मुंह छुपाती दिखीं अनन्या पांडे
- अनन्या पांडे का वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल
- आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में आएंगी नजर
नई दिल्ली, जेएनएन। Ananya Panday Viral Video: अनन्या पांडे फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह आदित्य रॉय कपूर के संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें और आदित्य को कई बार डेट नाइट पर स्पॉट किया गया है, लेकिन कभी भी दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।
अब हाल ही में अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पांडे ने कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
मोबाइल से मुंह छुपाती दिखीं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हमेशा पैपराजी को देखकर मुस्कुराने वालीं अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ग्रे लोवर में अनन्या हमेशा की तरह कूल ही लग रही हैं।
उनके हाथ में शॉल और उनका ट्रेवल पिलो भी है। हालांकि, एयरपोर्ट पर अनन्या पांडे को जैसे ही आवाज दी, उन्होंने अपने चेहरे को मोबाइल से छुपा लिया। उनकी इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी बिल्कुल ही हैरान रह गए।
खबरें और भी
वह इस बात को नहीं समझ पाए कि आखिर अनन्या अपना चेहरा क्यों छुपा रही हैं। हालांकि, अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो उनके माथे पर छोटा सा निशान है, जिसे वह छुपाती हुई नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाए ये कयास
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लोग इनसे डर ना जाए, इसलिए मुंह छुपा रहे हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये लोग मेकअप पर इतना ज्यादा निर्भर हो गए हैं कि उसके बिना वह अपना चेहरा भी नहीं दिखा पा रहे हैं"।
अन्य यूजर ने लिखा, "दीदी ने मेकअप नहीं किया, इसलिए मुंह छुपा रही हैं, ताकि कोई उन्हें देखकर डरे ना"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तो पांडे जी है"। आपको बता दें कि अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल-2' में नजर आएंगी। ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।