Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी,  बहन Alanna Panday ने वीडियो शेयर कर दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 12:10 PM (IST)

    Alanna Panday Pregnant अनन्या पांडे (Ananya Panday) की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday ) ने बीते साल मार्च में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे ( ...और पढ़ें

    अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे (Photo Instagram)
    अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे (Photo Instagram)

    HighLights

    1. मासी बनने वाली हैं अनन्या पांडे
    2. अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे बनने वाली हैं मां
    3. अलाना पांडे ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Alanna Panday Pregnant: एक्ट्रेस अनन्या पांडे  (Ananya Panday) की कजिन बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) ने बीते साल मार्च में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे (Ivor McCray) से शादी की थी।

    इस कपल ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया था। वहीं अब इस कपल ने फैंस के साथ बड़ी न्यूज शेयर की है, जिसमें इन्होंने बताया है कि ये जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। अलाना पांडे ने खुद ये गुड न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Alanna Panday की शादी में शाह रुख खान और गौरी खान ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल

    अलाना पांडे का प्रेग्नेंसी वीडियो

    28 फरवरी को अलाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति इवोर मैकक्रे  के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अलाना अपना बेबी बंप शो करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में अलाना के सोनोग्राम की भी एक झलक देखने को मिलती है। इस दौरान अलाना  फ्लोरल स्ट्रिंग ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं और इवोर व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो पर सिंगर सिडनी रोज का सॉन्ग टर्निंग प्वाइंट बज रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, हम आपसे पहले से ही बहुत प्यार करते हैं, हम आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

    सेलेब्स दे रहे हैं बधाई

    अलाना के इस पोस्ट पर पांडे परिवार के अलावा कई सेलेब्स ने भी बधाई दी है। अलाना की दोस्त चंद्री कारावी ने लिखा, ओमजी बधाई हो, आप दोनों के लिए खुश हूं। इसके अलावा अलाना पांडे की चाची और अनन्या पांडे की मम्मी ने लिखा है, अलाना हमें भी इसका इंतजार नहीं हो रहा है, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और बेस्ट विशेज। तानिया श्रॉफ ने लिखा, बधाई हो। आलिया कश्यप ने लिखा, ओमजी!!!!!! मैं आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं... बधाई हो।

    कौन हैं अलाना पांडे 

    अलाना पांडे पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। जबकि, आइवर एक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर हैं। दोनों काफी समय से अमेरिका में रह रहे है। इस कपल ने नवंबर 2021 में सगाई की थी और साल 2022 में शादी की। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Alanna panday: क्या अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर की शादी में आर्यन खान की हुई सीक्रेट एंट्री? तस्वीर हुई वायरल