यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेहद यूनिक है Ananya Panday के भांजे का नाम, मम्मी अलाना ने सोशल मीडिया पर किया रिवील
अलाना पांडे ने बीते साल मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे संग शादी रचाई थी। अब शादी के एक साल बाद ये कपल पेरेंट्स बन ...और पढ़ें

HighLights
- अभिनेत्री अनन्या पांडे बनीं मौसी
- अलाना ने 24 जून को दिया था बच्चे को जन्म
- बेहद अलग है अनन्या के भांजे का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, जिसका कारण हैं उनके घर नन्हे मेहमान का आना। बीते दिनों एक्ट्रेस मौसी बनी हैं, उनकी कजिन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे (Alanna Panday) ने बेटे को जन्म दिया हैं। इस साल की शुरुआत में अलाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। अब अलाना और इवोर मैकक्रे ने अपने लाडले के नाम का खुलासा किया है ।
क्या है अनन्या के भांजे का नाम?
अलाना ने अपने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटे के नाम से पर्दा उठाया है। इस वीडियो की शुरुआत अलाना ओर उनके पति से होती है, जिसमें वह अपने बचपन की भी कुछ झलक दिखाते हैं और तभी अचानक से बेटे के नाम का खुलासा करते हैं । इस कपल ने अपने बेबी का नाम एडवर्ड इवोर ‘रिवर’ मैकक्रे रखा है ।
यह भी पढ़ें- मौसी बनीं Ananya Pandey, एक्ट्रेस की कजिन बहन Alanna Panday ने बेटे को दिया जन्म
24 जून को मां बनी थीं अलाना
इसी के साथ वीडियो में बताया गया है कि अलाना ने 24 जून को रात 12 बजकर 2 मिनट पर बेबी को जन्म दिया था। इसके अलावा इस वीडियो में अलाना के प्रेग्नेंट होने से उनकी डिलीवरी तक के कई खास मोमेंट्स भी शामिल हैं ।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी अलाना
बहन अनन्या की तरह अब अलाना भी जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों खबर थी कि वह करण जौहर की अपकमिंग अमेजन प्राइम सीरीज 'द ट्राइब' में नजर आएंगी। इस सीरीज से अलाना अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेगी। मार्च में अलाना इंडिया आई थीं और अमेजन के इवेंट में शामिल हुई थी। इस इवेंट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया था ।